PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. ने डीबीटी स्टार स्कीम के अन्तर्गत आयोजित किया गैस्ट लैक्चर,

HMV organized Guest Lecture Under DBT Star Scheme

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय के जूलॉजी विभाग द्वारा डीबीटी स्टार स्कीम के अन्तर्गत प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश में गैस्ट लैक्चर का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘एवोल्यूशन’ था। बतौर रिसोर्स पर्सन जीएनडीयू से प्रो. डॉ. अवनीश दुआ उपस्थित थे।

प्राचार्या डॉ. अजय सरीन व डीन अकादमिक जूलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा मरवाहा ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. दुआ ने साधारण तरीके से छात्राओं को एवोल्यूशन प्रक्रिया की जानकारी दी अर्थात् धरती के विभिन्न जीवों के जीन्स में बदलाव की प्रक्रिया पर भी चर्चा की। उन्होंने प्रख्यात वैज्ञानिकों जैसे डारविन, वालेस तथा जार्ज मैंडल के कार्यो की भी चर्चा की।

जिन्होंने एवोल्यूशन की प्रक्रिया को विभिन्न तरीके से समझाने का प्रयास किया। उन्होंने हार्डी-विनबर्ग लॉ की भी व्याख्या की। डॉ. सीमा मरवाहा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयासों की सराहना की। मंच संचालन डॉ. साक्षी वर्मा ने किया।इस अवसर पर डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. अंजना भाटिया, श्रीमती पूर्णिमा व सुश्री हरप्रीत कौर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के कनवीनर डॉ. साक्षी वर्मा व श्री रवि कुमार थे। लैक्चर के प्रबंधन में लैब सहायक श्री सचिन कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Latest News