PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के एक नेता से जुड़े तार, होगी जल्द गिरफ्तारी, पढ़ें कौन है वह नेता?

leader radar sidhu musewala murder case may arrested today

PTB Big न्यूज़ पटियाला : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस के रडार पर अब माझा इलाके का एक बड़ा नेता है, जिसकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने के मामले में इस नेता की गिरफ्तारी होना तय है। नेता को केस में नामजद किए जाने की प्रकिया शुरू हो गई है।

गैंगस्टर दीपक मुंडी ने उसका नाम उगला है। इस नेता दबोचने के लिए पुलिस ने टीमें तैयार कर दी हैं। मूसेवाला के पिता ने कहा था कि आरोपी तो बेशक गिरफ्तार हो गए, लेकिन जिन्होंने साजिश रची थे, वह अभी पर्दे के पीछे हैं, जिन्हें कटघरे में खड़ा करना है। सफेद कपड़े पहने बड़ी गाड़ियों में यह लोग घूमते हैं।

लुधियाना पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के भतीजे संदीप को पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है। इसी ने शूटरों को हथियार मुहैया करवाए थे। मनदीप सिंह तूफान और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रइया को अपनी कोठी में ठहराया था।

संदीप को पुलिस ने लुधियाना के बाड़ेवाल पुल से गिरफ्तार किया था। संदीप BDPO है। मूसेवाला हत्या के बाद अंडरग्राउंड हो गया था। लुधियाना में रिश्तेदार के घर छिप कर रह रहा था। संदीप ने ही अमृतसर के घोड़ों के व्यापारी सतबीर को 315 बोर का पिस्तौल भी दिया था।

Latest News

Latest News