PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख,

Massive fire in plastic factory goods worth lakhs burnt to ashes

PTB Big News लुधियाना : शहर के चंडीगढ़ रोड़ पर स्थित फोकल प्वाइंट एरिया में स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग सुबह पांच बजे लगी थी, जिसके बाद दूर दूर तक आग और धुआं आसमान में देखा गया है। फायर बिग्रेड की गाडियों ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि कुछ जगहों पर आग अभी भी धधक रही है, जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रोड़ पर स्थित शाम एंड कंपनी की फैक्ट्री है। सुबह करीबन पांच बजे फैक्ट्री की पहली मंजिल पर से धुंआं निकलता हुआ देखा गया था।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी और सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाडियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाना शुरू किया गया। करीबन दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। 10 फायर टेंडर की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि आगजनी से मालिक का लुधियाना में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 फायर टेंडर से पाया काबू रुपये का नुकसान हुआ है।