PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दोहते ने की नाना और मौसी की गोली मारकर हत्या, हुआ फरार जांच में जुटी पुलिस,

a young shot dead maternal grandfather and aunt, police engaged in investigation

PTB City News करनाल : हरियाणा के करनाल जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले के इच्छनपुर गांव में युवक ने अपने ही नाना और मौसी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. मृतक नाना का नाम जोगिंदर सिंह और मौसी का नाम परबजोत कौर है. आरोपी युवक बचपन से ही अपने नाना के पास रहता था. उसने अपने नाना की बंदूक से ही हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. वहीं इस वारदात के बाद गांव के लोग सहमे हुए हैं.

वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि जमीनी विवाद के चलते युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. आरोपी युवक मौके से फरार है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जब मौके पर आकर देखा एक तरफ जोगिंदर सिंह पड़े थे तो दूसरी तरफ प्रभजोत कौर पड़ी हुई थी. दोनों को छर्रे लगे हुए हैं.

वहीं एक रिश्तेदार ने बताया कि फतेह सिंह बचपन से यही रहता था. नाना ने उसका पालन पोषण किया, पढ़ाया. सोमवार रात करीब 12 बजे आया और उसने जमीन के लालच में अपने नाना को गोली मार दी. जबकि ऐसा सुनने में आ रहा है कि उसके नाना ने कुछ जमीन उसके नाम ही करवा दी थी, पर फते सिंह पूरी चाहता था जिसको लेकर विवाद इतना बढ़ गया. उसने बंदूक की गोलियों से अपने नाना और मौसी को छलनी कर दिया.