PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

किसान नेताओं की बैठक खत्म होते ही पंजाब के मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों को गिफ्ट देने की कर डाली बड़ी बात,

meeting-ends-farmers-and-cm-bhagwant-maan-giving-gifts-to-sugar-cane-farmers-big-news

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मुख्यमँत्री भगवंत मान और किसान नेताओं की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम जल्द गन्ना किसानों के साथ-साथ बाढ़ पीड़ित किसानों को भी मुआवजे के रूप में गिफ्ट देंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी मेरे साथ मीटिंग में थे, उन्हें आदेश दे दिए गए हैं। मान ने कहा कि आने वाले दिनों में गन्ना उत्पादकों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक गन्ने की कीमत पंजाब में ही मिलेगी। कल मिल मालिकों को बुलाया जाएगा और उनसे बात की जाएगी।

.

.

सीएम ने कहा कि किसान नेताओं से अच्छे माहाैल में बात हुई है और सबने सहमति जताई है। सड़कें और रेलवे ट्रैक रोकना सही नहीं है इससे लोग विरोधी होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों ने हाईवे खोलने का आश्वासन दिया है। पराली मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री पहल करें और यह केवल पंजाब का नहीं बल्कि पूरे उत्तरी भारत का है। सीएम मान ने कहा- किसानों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि आगे से वह रेलवे ट्रैक और हाईवे भी जाम नहीं करेंगे।

.

.

.

.

.

.

Latest News