PTB News

Latest news
बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर?

पंजाबभर में सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट पहुंचाएगा बाजरे के फायदे और रेसिपीज,

millet-workshop-by-st-soldier-in-association-with-pgi-chandigarh-and-punjab-agriculture-university-ludhiana

.

पीजीआई चंडीगढ़ और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर आयोजित करेंगे वर्कशॉप्स,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना के साथ मिलकर बाजरा और बाजरा रेसिपीज को बढ़ावा देने के लिए पूरे पंजाबभर में वर्क्शाप का आयोजन करने के लिए अभियान की शुरुयात की गई।

.

.

इस अभियान का मुख्य उदेशय लोगों के बीच बाजरे की उपयोगिता को दर्शाना है कि किस तरह से बाजरा हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन सकते हैं और हमें आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करके बीमारियों से दूर रख सकते हैं। इस के तहत पहली वर्कशॉप पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में की गई,

.

.

जिसमें डिपार्टमेंट ऑफ़ प्लांट ब्रीडिंग एंड जेनेटिक्स, डिपार्टमेंट ऑफ़ कम्युनिटी मेडिसिन एंड स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ, पीजीआई चंडीगढ़ से डॉ.पूनम खन्ना, डॉ.रचना, होटल मैनेजमेंट के प्रिंसिपल संदीप लोहानी विशेषज्ञों के रूप में शामिल हुए। वक्ताओं ने विभिन्न प्रकार के बाजरे और उनकी उपयोगिताओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस तरह से हम बाजरे को अपने विद्यार्थियों के हॉस्टल के खाने में शामिल कर सकते हैं।

.

.

संस्था के शेफ़ अखिल और शेफ सोरब ने उपस्थित मेहमानों और विद्यार्थियों के समक्ष बाजरे से बहुत से लज़ीज़ व्यंजन बनाए जिसमें हैल्थी मिलेट सलाद, फोग्टल उपमा और रागी के लड्डू बनाए जिसे सभी ने बहुत सराहा। प्रिंसिपल डॉ. संदीप लोहानी ने बताया की भविष्य में इस तरह की और भी वर्कशॉप्स आयोजित की जाएगी ताकि बाजरा और उसके फ़ायदों को घर घर तक पहुँचाया जा सके।

.

.

ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने होटल मैनेजमेंट की इस उपलब्धि के लिए सभी स्टाफ मेंबर्स को बधाई दी और आगे भी ऐसी नयी नयी गतिविधियाँ करने के लिए प्रेरित किया।

.