PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पंजाब में पेट्रोल 100 के पार,

Petrol and diesel prices increased again, petrol in Punjab crosses 100

PTB Big News नई दिल्ली : तेल कंपनियों की तरफ से आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल के दाम 76 से 85 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 67 से 75 पैसे तक बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे और डीजल के दाम में 70 पैसे बढ़े हैं। दूसरी तरफ पंजाब में पेट्रोल ने एक बार फिर सेंचुरी लगाते हुए 100 रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। दो दिन के बाद एक बार फिर पेट्रोलियम कंपनियों ने .77 रुपए की बढ़ौतरी की है। बड़े शहरों अमृतसर व लुधियाना में पेट्रोल 100 रुपए के पार चला गया है।

मुंबई में पेट्रोल के दाम में 85 पैसे और डीजल के दाम में 75 पैसे बढ़े हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 83 पैसे, डीजल के दाम में 70 पैसे बढ़े हैं। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 76 पैसे, डीजल के दाम में 67 पैसे बढ़े हैं। बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। सरकार के राजनीतिक विरोधियों का आरोप था कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोक रखा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। तेल डीलरों का कहना है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

Latest News