PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब की पूर्व मंत्री रही लक्ष्मीकांता चावला ने दी अमृतपाल को चुनौती, कहा इन सवालों का दो जवाब नहीं तो लौट जाना दुबई,

prof laxmi kanta chawla challenge amritpal singh three question about punjab Amritsar

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब की पूर्व मंत्री व दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी अमृतसर की प्रधान लक्ष्मीकांता चावला ने वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल को खुली चुनौती दे दी है। उन्होंने अमृतपाल को विदेशी एजेंसियों के लिए काम करने वाला बताया। अमृतपाल को अमृतसर आकर उनके तीन सवालों के जवाब देने के लिए कहा।

प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने वीडियो जारी करते हुए अमृतपाल को खुली चुनौती दी है। उनका कहना है कि अमृतपाल ड्राइवर दुबई वाले बनाम अमृतपाल सिंह, कौन हो और कहां से आए हो, यह भारत की एजेंसियां पता करवाएंगी। अमृतपाल भारत के खिलाफ षडयंत्र रचने वाली एजेंसी के लिए काम करने वाला एजेंट हो सकता है और पंजाब में अशांति फैलाने के लिए आया है।

प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने चुनौती देते हुए अमृतपाल को अमृतसर आने के लिए कहा है। उनका कहना है कि अमृतपाल को अकेले उनके सामने आना होगा और उसका पूरा सम्मान किया जाएगा। मीडिया मौजूद रहेगी। वह उनसे पंजाब से जुड़े तीन सवाल पूछेंगी। अगर अमृतपाल सही जवाब नहीं दे सका तो उसे खुद दुबई वापस जाना होगा।

प्रो. चावला ने कहा कि अमृतपाल रोज झूठ बोल रहा है। उन्हें इन सवालों के जवाब देने आना होगा। वह इंतजार में हैं कि अमृतपाल उनकी चुनौती को कब स्वीकार करता है। प्रो. चावला ने कहा कि अगर अमृतपाल उनके सवालों के सही जवाब दे देता है तो वह उसे विद्वान मान लेंगी और जो भी कहता है उसे भी सच मान लेगी।

Latest News