.
.
PTB Big Breaking News delhi ncr twenty eight deaths in consuming poisonous liquor in uttar pradesh and uttarakhand
हादसे के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, 13 अधिकारियों को किया गया सस्पेंड, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और कांस्टेबल भी शामिल, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ उत्तराखंड : सहारनपुर और उससे सटे रुड़की के लोगों के लिए दिन बेहद मनहूस साबित हुआ / दोनों जगह 69 लोगों पर जहरीली शराब मौत बनकर टूटी, तो 120 लोगों की हालत अस्पताल में गंभीर बनी है /
.
.
सहारनपुर जिले के नागल, गागलहेड़ी और देवबंद थाना क्षेत्र के कई गांवों में जहां देर रात तक 44 लोगों की मौत हो चुकी थी तो करीब चार दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं / वहीं कई लोगों की हालत मेडिकल अस्पताल मेरठ में नाजुक बनी हुई है /
.
इस बड़ी लापरवाही पर नागल थाना प्रभारी सहित दस पुलिसकर्मी और आबकारी विभाग के तीन इंस्पेक्टर व दो कांस्टेबल सस्पेंड कर दिए गए / वहीं, रुड़की के झबरेड़ा और भगवानपुर थाना क्षेत्रों के गांवों में भी जहरीली शराब ने 25 लोगों की जान ले ली /
.
.
यहां करीब 68 लोग अस्पताल में उपचार करा रहे थे / छह लोगों की हालत नाजुक बनी है / इस बड़ी लापरवाही पर सहारनपुर के नागल थाना प्रभारी सहित दस पुलिसकर्मी और आबकारी विभाग के तीन इंस्पेक्टर व दो कांस्टेबल सस्पेंड कर दिए गए /
.
.
उधर, उत्तराखंड शासन ने रुड़की के आबकारी निरीक्षक समेत 13 अधिकारियों को सस्पेंड करते हुए घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं / एसएसपी हरिद्वार ने भी झबरेड़ा थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और हलका कांस्टेबल को सस्पेंड किया है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News delhi ncr twenty eight deaths in consuming poisonous liquor in uttar pradesh and uttarakhand



































