.
.
PTB Big Breaking News priest in madhya pradesh elopes with woman after officiating wedding
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : मध्यप्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला शादी के दो हफ्ते बाद शादी कराने वाले पंडित के साथ ही फरार हो गई है / घटना सिरोंज (विदिशा) के ग्राम टोरी बागरोद की है जहां जिस पंडित ने दुल्हन की शादी के लिए मंत्र पढ़े थे वह उसी पंडित के साथ भाग गई /
.
.
विनोद महाराज नाम के पंडित ने बीते 7 मई को एक महिला की शादी करवाई थी / युवती की शादी गंजबासौदा के पास स्थित गांव आसट के एक युवक से हुई थी / पंडित विनोद महाराज इसके बाद फिर इसी क्षेत्र में 23 मई को एक अन्य शादी करवाने के लिए भी पहुंचे थे, हालांकि पंडित जी 23 मई को हो रही शादी के दौरान नदारद दिखे / लोगों ने पंडित जी को ढूंढना शुरु किया ही था कि तभी 21 वर्षीय महिला के लापता होने की बात भी सामने आई /
.
.
इसके बाद महिला के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज करवाई और पड़ताल में पता चला की बीते 2 साल से पंडित और महिला रिलेशनशिप में थे / रिपोर्ट के अनुसार पंडित पहले ही विवाहित है और उसके 2 बच्चे भी हैं / असथ गांव के एक मंदिर में विनोद महाराज पंडित के तौर पर पूजा पाठ करते थे / रिपोर्ट के अनुसार महिला 30 हजार रुपए कैश और 1.5 लाख रुपए के गहनो के साथ भागी है / पुलिस दोनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News priest in madhya pradesh elopes with woman after officiating wedding






































