PTB News

Latest news
Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे? पीठ दर्द और कमजोर पाचन से परेशान लोग करें रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास, Trump's Big Statement : जब चाहे खत्म कर दूंगा ईरान के साथ जंग, बोले, ईरान में टारगेट बनाने के लिए अब... आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच से बरामद हुई 90 करोड़ की हेरोइन, राजनितिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा, पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के आई-सोशल क्लब ने आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन रखा, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा शोध और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे ग्रेजुएट्स ने यू.के.जी ग्रेजुएशन समारोह में बढ़ाया एक बड़ा कदम, एक तरफ Share Market में हाहाकार, तो दूसरी तरफ आखिर क्यों बढ़ा ATGL का शेयर 16% तक, जाने इसके पीछे की ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमक बिखेर...
Translate
[gtranslate]

पंजाब के DGP सुरेश अरोड़ा ने दिया इस्तीफा, 

PTB Big Breaking News Punjab Police dgp suresh arora resigns

.

.

PTB Big Breaking News Punjab Police dgp suresh arora resigns

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुरेश कुमार अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है / इस्तीफे की खबर पर डीजीपी अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चिट्ठी लिखकर इस पद से मुक्त करने की मांग की है /

.

.

बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने डीजीपी सुरेश कुमार अरोड़ा का कार्यकाल 9 महीने के लिए बढ़ा दिया था लेकिन पंजाब सरकार ने नया डीजीपी लगाने के लिए अपना पैनल भेजने की तैयारी कर ली थी / इसके चलते डीजीपी अरोड़ा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया /

.

आप को यह भी बता दें कि सुरेश कुमार अरोड़ा अकाली-बीजेपी सरकार के समय में भी डीजीपी रह चुके हैं और कैप्टन अमरेन्दर सिंह सरकार में भी वे दो साल तक अपने पद पर बने रहे / पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा अभी हाल ही में सेवा विस्तार दिया गया था / उन्हें सेवा में तीसरी बार एक्सटेंशन मिली थी / अभी फिलहाल में ही उन्हें तीसरी दफा 9 महीनों के लिए सेवा विस्तार मिला था / इसके तहत तय हो गया था कि अरोड़ा अगले 9 महीने तक डीजीपी पद पर बने रहेंगे /

.

उल्लेखनीय है कि सुरेश अरोड़ा गत 30 सितंबर को रिटायर होने वाले थे लेकिन राज्य सरकार ने अगले डीजीपी की नियुक्ति में देरी के मद्देनजर उन्हें 3 माह की एक्सटेंशन दी थी /

.

31 दिसंबर को उनका सेवाकाल खत्म होने के पहले ही राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अरोड़ा को और एक महीने की एक्सटेंशन दी थी / इस तरह सुरेश अरोड़ा का कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म होने वाला था लेकिन केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सेवा एक बार और बढ़ा दी /

.

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB Big Breaking News Punjab Police dgp suresh arora resigns