.
.
PTB Big Crime News delhi new delhi city ncr viral video of woman beating belt by police in faridabad
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ फरीदाबाद : थाने के अंदर लॉन में रखी कुर्सियां, जिन पर बैठे पुलिसकर्मी / इनके बीच में खड़ी एक असहाय महिला / एक पुलिसकर्मी उससे कोई मोबाइल नंबर पूछ रहा है / फिर गाली देने के साथ एक हेड कॉन्स्टेबल पूरी ताकत से महिला को बेल्ट मारता है / कुर्सी पर बैठे पुलिसकर्मी कहते हैं कि कुछ न बताएगी……(गालियां)…..बहुत खिलाड़ी है /
.
.
हेड कॉन्स्टेबल फिर महिला पर बेल्ट से वार करता है / दूसरे पुलिसकर्मी उससे यह पूछते हैं कि बता तू पार्क में क्या करने आई थी / इंसानियत और वर्दी के कर्तव्यों को तार-तार करता फरीदाबाद पुलिस का यह चेहरा एक वायरल विडियो से सामने आया है / इसके बाद पूरा महकमे में हड़कंप है / यही वजह है कि इस मामले में दो हेड कॉन्स्टबल को सस्पेंड और तीन एसपीओ को बर्खास्त करने का आदेश पुलिस कमिश्नर ने दे दिया है / साथ ही सभी के खिलाफ केस दर्ज कर दो एसपीओ को देर शाम गिरफ्तार भी कर लिया गया /
.
4 मिनट 24 सेकंड का यह विडियो रविवार की रात वायरल हुआ / जांच शुरू हुई तो पता चला कि मामला बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाने का है / इस घटना को महिला आयोग ने भी संज्ञान में लिया / आयोग की टीम पुलिस कमिश्नर ऑफिस यह जानने के लिए पहुंची कि महिला को पुरुष पुलिसकर्मी कैसे पार्क से उठाकर थाने ले जा सकते हैं / वहीं जिस किसी ने यह विडियो सोशल मीडिया पर देखा वह पुलिस की इस कार्यशैली पर थू-थू करता नजर आया /
.
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कार्रवाई के आदेश जारी किए / पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के मुताबिक कमिश्नर के आदेश पर हेड कॉन्स्टेबल रोहित और बलदेव को सस्पेंड कर दिया गया है / वहीं एसपीओ कृष्णपाल, हरपाल व दिनेश को बर्खास्त किया गया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News delhi new delhi city ncr viral video of woman beating belt by police in faridabad






































