PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में आप की Volunteer को नहीं मिल रहा इंसाफ तो कैसे CM मान आप जनता को कैसे दिलाएंगे इंसाफ, Video Viral,

AAP Volunteer Sarabjit Kaur is not getting justice in Punjab CM Mann how will you bring justice to the public Video Viral

PTB Big न्यूज़ सोशल डेस्क : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला खुद को आम आदमी पार्टी की वाॉलंटियर बता रही है। वीडियो में मुख्यमंत्री भगवंत मान से मदद की अपील कर रही महिला जगराओं से आम आदमी पार्टी की वॉलंटियर जसप्रीत कौर बताई जा रही है। रोते-बिलखते हुए महिला का कहना है कि उसने पार्टी के लिए हर समय मेहनत की यहां तक कि अपने घर की भी परवाह नहीं की।

आज जब उसे जरूरत हैं तो पार्टी वर्करों ने मुंह मोड़ लिया। दरअसल, वीडियो के जरिए महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके बेटे का झगड़ा हुआ था, जिसमें मेरे बेटा का भी कसूर था। इसके बाद यह मामला थाने में पहुंच गया। एस.एच.ओ. लगातार महिला को 15 दिनों से थाने में बुला रहा है और बात न सुनने पर अगले दिन का समय दे देता है।

इसी बीच SHO ने महिला को थाने में बुलाकर बदतमीजी की, यहां तक कि पूरे स्टाफ के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला ने कहा कि अगर मैं आत्महत्या करती हूं तो इसके लिए मौजूदा SHO, बीबी सरबजीत कौर मानूके और उसका पति जिम्मेवार होंगे। वहीं महिला ने वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री से रोते-बिलखते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

Latest News