PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ अपने ट्रैफिक नियमों के लिए जाना जाता है / ऐसे में अगर चाहे कोई आम आदमी हो या हो आप नेता चाहे हो कोई भी VVIP ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को चंडीगढ़ पुलिस कतई बर्दाश्त नहीं करती है / ऐसे में शहर भर में CCTV भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगाह रखते हैं और ट्रैफिक रूल्स की उलंघना करने वालों का कट जाता है चालान /
ऐसा ही एक मामला 22 सितंबर को उस समय सामने आया जब आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा सत्र की मंजूरी राज्यपाल द्वारा रद किए जाने के कारण रोष प्रदर्शन किया / इस रोष प्रदर्शन में पंजाब के तमाम आला नेता शामिल हुए / इन्हीं में लुधियाना वेस्ट के विधायक गुरप्रीत गोगी भी थे / गुरप्रीत गोगी मोटरसाइकिल पर सवार थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था / उनके साथ बैठी दूसरी सवारी भी बिना हेलमेट की थी /
कैमरों में गुरप्रीत गोगी की बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाती तस्वीरें कैद हो गई / इसके बाद विधायक की यह तस्वीरें लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी / लोगों ने ट्रैफिक पुलिस से मांग की कि विधायक का चालान काटा जाए / पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए उनका चालान काट दिया /
चंडीगढ़ में लोग ट्रैफिक नियमों को स्वस्फूर्त मानते हैं / दरअसल, चंडीगढ़ में मैनुअल चालान के साथ-साथ कैमरों की भी वाहन चालकों पर नजर रहती है / CCTV के भय से पुलिस भी ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों पर सख्त रहती है / पुलिस अब तक कई ब्यूरोक्रेट्स व नेताओं के वाहनों का चालान कर चुकी है / इससे लोगों में सख्त संदेश जाता है कि आपकी कितने भी पहुंच वाले क्यों न हों, सड़क पर ट्रैफिक रूल्स तो मानने ही होंगे /
आपको यह भी बता दें कि लुधियाना वेस्ट के विधायक गुरप्रीत गोगी पहले भी चर्चाओं में आ चुके हैं / पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान जब उन्होंने नामांकन भरा था तो वह स्कूटर पर सवार होकर आए थे / इस दौरान उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी / पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला / गुरप्रीत गोगी ने जीत दर्ज की / इसके बाद वह कराेड़ाें की टू सीटर पोर्श से लुधियाना नगर निगम आफिस पहुंचे / पोर्श में सवारी के कारण वह एक बार फिर चर्चाओं में आए /







































