PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

लुधियाना में चली गोलियां, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, बलेरो सवार लुटेरे आये थे फैक्ट्री लूटने,

punjab ludhiana news miscreants opened fire factory worker in ludhiana death

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां देर रात करीब 2 बजे गांव जसपाल बांगड़ में पाहवा रोड पर स्थित फैक्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ अज्ञात लूटने फैक्ट्री में लूट की बारदात देने की कोशिश कर रहे थे / यह लुटेरे बलेरो गाड़ी में सवार होकर आए थे /

मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर घुसे लुटेरों को देखकर फैक्ट्री मालिक के भाई का बेटा व वर्कर बाहर निकल आए / चोरों को देख वर्करों ने शोर मचा दिया / लोगों को आता देखकर चोर भागने लगे और जाते समय गोलीबारी करनी शुरू कर दी / फायरिंग में एक गोली फैक्ट्री वर्कर 35 वर्षीय विक्रम की लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई /

वहीं एक गोली फैक्ट्री मालिक के भाई के बेटे जसप्रीत सिंह के कान को छूकर निकल गई / जसप्रीत सिंह ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश चकमा देकर भाग गए / मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों की गाड़ी को जसप्रीत ने पीछे से पकड़ रखा था, लेकिन वह उसे काफी दूरी तक घसीट कर ले गए/ फैक्ट्री संचालकों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर थाना साहनेवाल व चौकी कंगनवाल की पुलिस टीम पहुंची /

गोलियां चलने की सुचना मिलते ही खुद पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा, DCP अपराध व CIA-2 की टीम भी मौके पर पहुंची / पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है / वहीं इलाके में लगे CCTV कैमरे भी पुलिस खंगाल रही है / आज सुबह पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच के लिए विशेष टीमों की गठन कर दिया है और शहर में लगे सेफ सिटी कैमरे भी पुलिस चैक कर रही है / वहीं पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि टीमें वर्क कर रही हैं / आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा /

Latest News