PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब DGP ने पुलिस अधिकारियों को जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

punjab-dgp-ips-gaurav-yadav-issues-strict-instructions-to-police-officers-read

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों को नशों के खिलाफ आप्रेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं। पंजाब के सभी पुलिस कमिश्नरों तथा एस.एस.पीज को उन्होंने अपने क्षेत्राधिकार में नशों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए कहा है। इन निर्देशों में डी.जी.पी. ने कहा कि नशों के धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई नर्मी न बरती जाए और

.

.

.

उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नशा तस्करों के अदालतों में चल रहे केसों का जल्द से जल्द निपटारा होना चाहिए। पुलिस प्रमुख ने कहा कि नशा तस्करों के पुराने सभी केसों को रिव्यू किया जाए और उन्हें अंजाम तक पहुंचाने के लिए कार्रवाई शुरू की जाए। डी.जी.पी. स्वयं अब पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक बैठकों में नशा तस्करी से संबंधित केसों को रिव्यू किया करेंगे।

.

.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य पुलिस को पिछले दिनों नशों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए कहा था और साथ ही पुलिस अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए गए थे कि मालवा क्षेत्र में विशेष नजर रखी जाए। डी.जी.पी. ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्राधिकार में अचानक आप्रेशन करके नशा तस्करों की गिरफ्तारी को यकीनी बनाएं। वे इन आप्रेशनों में नए पुलिस कर्मचारियों को भी शामिल करें। इससे एक तो आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी और साथ ही उनमें डर की भावना भी पैदा होगी।

.

.

.