PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर, फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने किया अरेस्ट, मांगे थे इस काम के बदले 1 लाख रूपये,

punjab-jalandhar-6-fake-journalists-including-2-women-arrested-jalandhar-big-breaking-news

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने QR कोड भेजकर पैसे मांगने वाले फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने फर्जी पत्रकारों पर केस दर्ज कर लिया है। आज सभी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी। थाना रामामंडी पुलिस ने सनी महेंद्रू, अजय निवासी अली मोहल्ला, मिस्टी निवासी भार्गव कैंप,

.

punjab-jalandhar-6-fake-journalists-including-2-women-arrested-jalandhar-big-breaking-news

.

मनप्रीत निवासी अवतार नगर के खिलाफ IPC की धारा 384, 420, 419 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। गुरुवार देर शाम केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। मिली जानकारी के अनुसार, ढिलवां निवासी व्यक्ति को डरा-धमकाकर सभी आरोपी जालंधर-आदमपुर हाईवे पर पैसे लेने के लिए गए थे। आरोपियों ने पीड़ित से एक लाख रुपए की मांग की थी। पीड़ित ने किसी तरह फर्जी पत्रकारों को 30 हजार रुपए दे भी दिए थे।

.

.

मगर, आरोपियों का पेट इतने से नहीं भरा तो, उन्होंने दोबारा परेशान करना शुरू कर दिया गया था। ढिलवां निवासी अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर का निर्माण कर रहा था। इस दौरान फर्जी पत्रकारों ने पीड़ित के घर की फोटो खींच ली और इसकी शिकायत नगर निगम जालंधर को देकर कार्रवाई करने की धमकी थी। पीड़ित इतना जानकार नहीं था, जिसके चलते आरोपियों ने पहले पीड़ित से 30 हजार रुपए डरा-धमकाकर ऐंठ लिए।

.

punjab-jalandhar-6-fake-journalists-including-2-women-arrested-jalandhar-big-breaking-news

.

​​​​​​​अमरजीत ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के पेटीएम अकाउंट में उसने QR कोड के जरिए करीब 30 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे। मगर, आरोपियों ने दोबारा उसे तंग करना शुरू कर दिया था। इसे लेकर पीड़ित ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी और पैसे देने के लिए आरोपियों को बुला लिया। जब वह पैसे लेने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने दबोच लिया। पीड़ित ने मौके पर एक वीडियो भी बनाया। जिसमें पुलिस आरोपियों के नाम नंबर नोट कर रही है।

.

.