PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

पंजाब में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, टिकट कटने से नाराज हुए पूर्व मंत्री ने बेटों सहित की AAP ज्वॉइन, किया बड़ा ऐलान,

punjab election 2022 vs congress former minister jagmohan kang joins aam aadmi party

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है / खरड़ से टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री जगमोहन कंग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं / कंग के साथ उनके बेटे यादविंदर सिंह कंग और अमरिंदर सिंह कंग भी AAP में चले गए / AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया /

टिकट कटने से नाराजगी के बाद आप के पंजाब सहप्रभारी राघव चड्‌ढा ने कंग के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी / आप में शामिल होने के बाद कंग ने कहा कि सीएम चन्नी को चमकौर साहिब से हराकर रहेंगे / पूर्व मंत्री जगमोहन कंग ने सीएम चरणजीत चन्नी पर गंभीर आरोप लगाए /

उन्होंने कहा कि खरड़ से उनकी टिकट पक्की थी / वह बेटे यादविंदर कंग को चुनाव लड़ाने वाले थे / नवजोत सिद्धू और कांग्रेस हाईकमान भी उनके हक में थी, हालांकि सीएम चरणजीत चन्नी ने इसका विरोध कर शराब ठेकेदार विजय टिंकू को टिकट दिलवा दी /

जगमोहन कंग ने आरोप लगाया था कि चमकौर साहिब में अवैध खनन में सीएम चरणजीत चन्नी भी शामिल हैं / एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने सीएम के भतीजे भूपिंदर हनी और उनके साथियों के ठिकानों से 10 करोड़ कैश पकड़ा था / कंग का आरोप था कि इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए ताकि रेत के काले कारोबार से जुड़े सभी लोगों के चेहरे बेनकाब हों /