PTB News

Latest news
NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम

पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले को लेकर विरोधियों के बीच घिरे पूर्व CM चन्नी के दिया अपना स्पष्टीकरण, विरोधियों को दिया कोरा जवाब,

punjab-ex-cm-charanjit-channi-clarification-on-controversial-statement-of-poonch-terrorist-attack

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला होने के मामले में पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने विवादित बयान के उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दिया है। पूर्व CM चन्नी ने कहा है कि, मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर जानबूझ कर विरोधी पेश कर रहे हैं। मेरे कहने का मतलब था कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान भी ऐसी ही हमला हुआ था।

.

.

मगर, बीजेपी द्वारा उसकी जांच नहीं करवाई गई और अभी तक नहीं पता चल पाया कि उक्त हमले में कौन लोग शामिल थे। वहीं पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, जम्मू कश्मीर के गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक द्वारा पिछले अटैक के बार कह दिया गया था कि ऐसे अटैक फिर हो सकते हैं। मगर केंद्र सरकार ने उक्त शिकायत की सार नहीं ली। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने पिछले अटैक पर पीएम मोदी का इस्तीफा मांगा था।

.

.

उन्होंने कहा कि यह सब साजिश के तहत अटैक किया गया था। यह बयान सुनील जाखड़ द्वारा स्टेज पर दिया गया था। उन्होंने कहा कि, जाखड़ का कोई स्टैंड नहीं है। मेरे देश के जवान जब शहीद होते हैं तो मुझे दुख होता है। मगर बीजेपी इसे अपना स्टंट बना रही है। आपको यह भी बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ हमले को लेकर सिर्फ इतना ही कहा था कि बीजेपी का यह स्टंट है। हर बार केंद्र सरकार ऐसी नौटंकी करती रही है। ये पूर्व नियोजित स्टंट हैं और भाजपा को जिताने के लिए यह सब किया जा रहा है।

.

.

लोगों को मारना और उनके शवों पर खेलना भाजपा का काम है। पटियाला में बीते दिन एक किसान की बीजेपी का विरोध करते हुए मौत हो गई थी। इस पर भी पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि, भाजपा पंजाब की अर्थव्यवस्था को नष्ट करना चाहती है। वे जानते हैं कि अगर हमने खेती-किसानी को बर्बाद कर दिया तो पंजाब डूब जाएगा। इन्हीं बयानों को लेकर चन्नी को पिछले 24 घंटे से पूरे देश में विरोध का सामान करना पड़ रहा था। अब चन्नी ने वीडियो जारी कर अपना स्पष्टिकरण दिया है।

.

.

.