PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब सरकार खरीदने जा रही 167 के करीब Luxury Flats, करोड़ों रूपये का पड़ेगा अतिरिक्त बोझ,

punjab-government-is-going-to-buy-167-luxury-flats-in-mohali-punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार जल्द ही मोहाली के सैक्टर 88 में 167 नए लग्जरी फ्लेट्स की खरीद करने जा रही है, जिसमें पंजाब सरकार द्वारा करीब 150 करोड़ रुपए का खर्चा किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री की मंजूरी से ही इन फ्लैट्स को अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाएंगे। इन 167 फ्लेट्स का मोहाली के सरकारी अधिकारियों और अलग-अलग कारपोर्रेशन और

.

.

बोर्ड चेयरमैनों को ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि बड़ी गिनती में फ्लैट इनके लिए रखने का फैसला किया जा रहा है, जबकि अन्य फ्लैट को मुख्यमंत्रत्री और उच्च अधिकारी की मंजूरी के बाद अलॉट किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में पंजाब सरकार द्वारा कैबिनेट रैंक के बराबर की सरकारी कोठियों के अलावा बड़े स्तर पर फ्लैट भी है पर इन सरकारी कोठियों और

.

.

फ्लैट की मलकीयत पंजाब सरकार द्वारा होने के स्थान पर चंडीगढ़ प्रशासन के पास ही है और पंजाब सरकार को यह सिर्फ राजधानी कारण पंजाब सरकार के कोटे में अलॉट है। इसके साथ ही मोहाली में पंजाब सरकार के पास कोई भी फ्लैट नहीं है, जिस कारण ही अब पंजाब सरकार ने अपनी मलकीयत वाले लग्जरी फ्लैट खरीदने का प्लान तैयार किया है।

.

.

इन फ्लैट को खरीद करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा लगभग 150 करोड़ रुपए का खर्चा किया जाएगा। इन फ्लैट्स को खरीदने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के अधीन आने वाले आम और राज्य प्रबंध विभाग द्वारा सारा प्रोजैक्ट तैयार करते हुए खजाना विभाग से भी इस संबंधित इजाजत ले ली गई है पर खजाना विभाग द्वारा इस 150 करोड़ रुपए को इकट्ठे देने के स्थान पर किश्तों में देने के लिए हामी भरी गई है।

.

.