PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

जालंधर के PPR मार्केट में पहुंचे कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारी, सुरक्षा का लिया जायजा,

punjab jalandhar city police officer reached ppr market and checked security arrangements with traders

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर की सबसे पॉश इलाके यानि पीपीआर मार्केट में बीते दिन जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सीनियर अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे / इसके साथ ही उन्हें सुरक्षा को लेकर पेश आ रही परेशानियों पर भी चर्चा की / PPR मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएस राजा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान ADCP-2 आदित्य कुमार और थाना-7 के SHO राजेश कुमार विशेष रूप से शामिल हुए /

इस दौरान जीएस राजा और चेयरमैन संदीप सोनी ने कहा कि मार्केट में पिछले कुछ दिनों से कुछ शरारती लोग व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं / इसके अलावा वह लोग PPR मार्केट की छवि को धूमिल करने के लिए साजिश के तहत गलत प्रचार करने में जुटे हुए हैं / इस कारण मार्केट के व्यापारियों का कारोबार तो प्रभावित हो ही रहा है, साथ ही भावनाएं भी आहत हो रही हैं /

उन्होंने कहा कि दिन ढलते ही कुछ असामाजिक तत्व मार्केट के अंदर और बाहर सक्रिय हो रहे हैं, जिन्हें रोकने की खास जरूरत है / पुलिस अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए व्यापारियों से मदद का आग्रह किया / उन्होंने कहा कि जब भी इस तरह के लोग मार्केट में सक्रिय होते हैं तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए / इस पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी /

उन्होंने कहा कि अपराध के खात्मे के लिए समाज को पुलिस का सहयोग करना होगा / संयुक्त प्रयास से ही असामाजिक तत्वों का खात्मा संभव है / इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव संजीव शर्मा, कैशियर सुनील गलहोत्रा, संजय चोपड़ा, को-आर्डिनेटर राज कुमार, कार्यकारी सदस्य नवीन चावला, मनमीत सिंह और परमिंदर सिंह सहित सदस्य मौजूद थे /

Latest News

Latest News