PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

जालंधर में उपचुनाव से पहले चली गोली, एक के पैर पर लगी, बाइक सवार 3 अज्ञात लोगों ने दिया वारदात को अंजाम,

punjab-jalandhar-nurmahal-rogue-firing-farmer-big-crime-news

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते कस्बा नूरमहल में एक ठेका किसान पर बाइक सवार तीन लोगों ने गोली चला दी। घटना में किसान के पैर पर गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना नूरमहल की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ये नहीं पता चल पाया है कि उक्त वारदात क्यों की गई और किसके द्वारा की गई, क्योंकि किसान की किसी के साथ कोई दुश्मनी भी फिलहाल नहीं सामने आई है।

.

.

थाना नूरमहल के एसएचओ वरिंदर पाल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना नूरमहल के गांव सुन्नड़ कलां में हुई है। सुबह करीब सात बजे किसान रेशम सिंह अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर ठेके की जमीन को जोतने के लिए जा रहा था। 55 वर्षीय रेशम सिंह जब अपने खेतों के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवक आए और उस पर गोली चला दी। एक गोली किसान के पैर में लगी। घटना के बाद आरोपी किसान को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए थे।

.

punjab-jalandhar-nurmahal-rogue-firing-farmer-big-crime-news

.

आरोपी अपनी बाइक पर सवार होकर गांव बंडाला की ओर फरार हुए थे। एसएचओ वरिंदर पाल सिंह ने आगे यह भी कहा कि फिलहाल रेशम सिंह के बयान नहीं दर्ज किए गए हैं। मगर पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ में किसी प्रकार से कोई दुश्मनी की बात भी नहीं सामने आई है। ऐसे में पुलिस फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मामले में फिरौती या कोई अन्य बात सामने नहीं आई है। क्योंकि जिस किसान को गोली लगी है, वह ठेके पर जमीन लेकर खेती करता है।

.

.

Latest News