PTB News

Latest news
NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम

DGP अर्पित शुक्ला पहुंचे अचानक जालंधर, थानों का किया निरीक्षण, कहा कुछ कहा,

punjab-jalandhar-punjab-police-issued-alert-regarding-26-january-2025-programs-dgp-arpit-shukla-surprise-inspection-jalandhar-rama-mandi-police-station

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में आज राज्य के लॉ एंड ऑर्डर DGP अर्पित शुक्ला अचानक थाना रामामंडी में निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए और सारे उपकरणों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की और उनसे थाने के अंदर चल रहे केसों की जानकारियां प्राप्त की। DGP अर्पित शुक्ला ने थाने में लगे सायरन से लेकर अन्य चीजों की भी चेकिंग की। थाने में मौजूद अधिकारियों को आदेश दिए कि किसी प्रकार की कोई भी

.

.

कोताही कार्रवाई में नहीं बरतनी है। आपको यह भी बता दें कि आज सुबह जब डीजीपी अर्पित शुक्ला के जालंधर पहुंचने की सूचना मिली तो पूरे जिले में पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। जब डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला कड़ी सुरक्षा के बीच थाने पहुंचे तो वहां पर जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा, जेसीपी संदीप शर्मा, एसीपी निर्मल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे। डीजीपी द्वारा थाने में करीब आधा घंटा बिताया गया।

.

जहां उन्होंने पुलिस द्वारा डील किए जा रहे लोगों से भी बातचीत की गई। वहीं लॉ एंड ऑर्डर DGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि पंजाब भर में गणतंत्र दिवस को लेकर कार्यक्रम हो रहे हैं। इसे लेकर पूरे पंजाब में अलर्ट है। जो भी एंटी सोशल एलिमेंट्स और एंटी नेशनल एलिमेंट हैं, उनके खिलाफ ये सख्ती पंजाब भर में बढ़ाई गई है। लॉ एंड ऑर्डर डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा- आतंकियों और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ ये अलर्ट है।

.

.

साथ ही उसके बाद लुधियाना के कुछ एरिया में चेकिंग की जाएगी। जिससे पंजाब की सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके। लॉ एंड ऑर्डर डीजीपी अर्पित शुक्ला ने आगे कहा कि जालंधर में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को बाहरी राज्यों से भी फोर्स तैनात की गई है। साथ ही पुलिस द्वारा ज्यादा नाके लगाए हैं, जिससे चेकिंग में कोई कोताही न हो। लोगों को हम मैसेज देते हैं कि अगर कोई भी शरारती तत्व अगर आपके आसपास नजर आए तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी जाए।

.