PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब की प्रसिद्ध ज्वेलरी शाप से चोर ले उड़े करीब 22 लाख के जेवर, ऐसे दिया वारदात को अंजाम,

punjab ludhiana thieves steal jewelery worth rupees 22 lakhs jewelery shop Punjab

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : समराला चौक से सटे गुरु अर्जुन देव नगर इलाके की एक मशहूर ज्वेलरी शाप को निशाना बनाते हुए शातिर चोरों ने 22 लाख रुपये के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दुकान के गल्ले में पड़ी नगदी भी चोरी कर ली। घटना का पता तब चला, जब बुधवार सुबह दुकान का मालिक वहां पहुंचा।

सूचना मिलने पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस काे दी शिकायत में दुकान के मालिक ने बताया कि मंगलवार देर रात दुकान बंद करके वह अपने घर चला गया था। बुधवार सुबह आकर दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। दुकान के अंदर पड़ा सारा सामान बिखरा पड़ा था।

छत के रास्ते मोंटी का गेट तोड़ कर घुसे चोरों ने कटर की मदद से दुकान के अंदर पड़ी सेफ को काट दिया और जेवर निकाल लिए। जाते-जाते चोर अपने साथ दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीबीआर भी ले गए। बहरहाल, आरोपितों का सुराग लगाने के लिए पुलिस की टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फ़िलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पुलिस पकड़ लेगी /

Latest News