PTB News

Latest news
2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

गुरु रविदास जी की तपोस्थली में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली 100 फिट गहरी खाई में गिरी, 3 महिलाओं की हुई मौत, 34 गंभीर घायल,

punjab nawanshahr pilgrims trolley fell gorge khuralgarh hoshiarpur 3 women dead Punjab Big Accident News PTB Big Breaking News

PTB Big Accident न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब में गुरु रविदास जी की तपोस्थली श्री खुरालगढ़ साहिब माथा टेकने जा रहे नवांशहर के श्रद्धालुओं की ट्रॉली करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए हैं। सभी को हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के तहत आते हेल्थ सेंटर बाथड़ी में ले जाया गया, वहां कुछ को नवांशहर रेफर कर दिया गया है।

श्रद्धालु नवांशहर के गांव परागपुर व मुबारकपुर से माथा टेकने जा रहे थे कि रास्ते में गांव बस्सी के पास कच्ची सड़क पर ट्रॉली जंप खाने के बाद बेकाबू होकर खाई में जा लुढ़की। तीन महिलाएं भुपिंद्र कौर निवासी मुबारकपुर, सुखप्रीत कौर और महिंद्र कौर निवासी परागपुर ट्रॉली के नीचे दब गई और मौके पर मौत हो गई।

हिमाचल के बाथड़ी से सिविल अस्पताल नवांशहर में आए 34 घायलों में से 3 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है। शेष 31 घायलों गोपाल राम व सरबजीत सिंह निवासी खुरालगढ़, रणजीत सिंह व हरबिलास निवासी गढ़ी मट्टों, थाना गढ़शंकर, समर, तनवीर सिंह, परमिंदर कौर, अरविंदर कुमार, कमलजीत सिंह,

सतनाम सिंह, मोहन लाल, पूनम, सीमा राणी, कुलविंदर कौर, हरदीप कौर, कुलवीर सिंह, नवप्रीत, सुनीता, परमिंदर कौर, प्रनीत, चमन लाल, बबीता व राम पाल निवासी परागपुर (नवांशहर), हरप्रीत कौर व जतिन निवासी मुत्तों खुर्द, प्रेम चंद, परमवीर सिंह व शादी राम निवासी मुबारकपुर, थाना काठगढ़, जिला नवांशहर, बलजीत कौर व कुलदीप कौर निवासी गनू माजरा (रोपड़) का इलाज नवांशहर सिविल अस्पताल में चल रहा है।

Latest News

Latest News