PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

पंजाब पुलिस ने मारी BJP प्रवक्ता के घर पर रेड, जानें पूरा मामला,

Punjab Police raided BJP spokesperson's house

PTB Big News नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का फर्जी-एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले BJP प्रवक्ता नवीन जिंदल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ पंजाब में मामला दर्ज हुआ है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस दिल्ली पहुंच गई। खुद नवीन जिंदल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शनिवार को पंजाब पुलिस और पंजाब नंबर वाली निजी कार का फोटो डालते हुए बताया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए घर पर रेड की है।

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और प्रीति गांधी के बाद नवीन जिंदल BJP के तीसरे ऐसे नेता हो गए हैं जिनके खिलाफ पंजाब में आम आदमी पार्टी ने केस दर्ज करवाया है। बग्गा और प्रीति गांधी के खिलाफ केजरीवाल पर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर की गई टिप्पणी के बाद मोहाली में मुकद्दमा दर्ज किया गया। अब नवीन जिंदल के खिलाफ केजरीवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है।

नवीन जिंदल पर फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 465, 469, 471, 500, 504, 505 (1) (बी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है। भाजपा के प्रवक्ता नवीन जिंदल ने अपने ट्विटर हैंडल पर पर शेयर किए गए वीडियो में केजरीवाल यह कहते दिख रहे हैं, “पहले मुख्यमंत्री तक पैसा पहुंचता था…निचले स्तर के लोगों को पैसा लेने की सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था बनाई गई थी…सभी विभागों, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों से एकत्रित किया गया पैसा ऊपर तक भेजा जाता था।

अब हमारे भगवंत मान पैसा लेते हैं, मैं पैसा लेता हूं और हमारे विधायक और सदस्य भी पैसे लेते हैं। पंजाब में राजस्व विभाग के अधिकारियों की एक बैठक हुई थी। उन्होंने कहा, निचले स्तर पर पैसा लें या इसे ऊपर भेजें। इसी बीच बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि नवीन जिंदल वही शख्स हैं जिन्होंने केजरीवाल के 11 करोड़ वाले स्विमिंग पूल का भंडाफोड़ किया था। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही पंजाब पुलिस का दुरुपयोग करने पर उतर आए हैं। बग्गा ने एक ट्वीट में कहा, “पंजाब की केजरीवाल पुलिस ने केजरीवाल का असली चेहरा बेनकाब करने के लिए भाजपा के दिल्ली प्रवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।