.
punjab roadways bus going to chandigarh crashes 16 passengers injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अंबाला : यमुनानगर से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस आज सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें 16 यात्री घायल हो गए / जानकारी के अनुसार, बस अंबाला-जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुड्डाकलां सरकारी स्कूल के पास पहुंची तो चालक निर्माणाधीन पुलिया के पास बस पर नियंत्रण नहीं रख सका /
..
इससे बस पुलिया के नीचे गड्ढ़े में चली गई। जिस समय उस हादसा हुआ उस दौरान बस में 50 यात्री सवार थे / हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई / यात्रियों की आवाज सुनकर वहां पहुंचे लोगों को घायलों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए अंबाला कैंट के अस्पताल में भर्ती करवाया /
..
यह भी बताया जा रहा है कि घायलों को थोड़ी चोटें आई है, कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है / वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन शुरु कर दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab roadways bus going to chandigarh crashes 16 passengers injured




































