.
bars in five star up hotels to stay open till 4 am lucknow
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने राज्य के बड़े शहरों में बार (Bars) रात 2 बजे तक और फाइव स्टार होटलों (Five Star Hotels) में सुबह 4 बजे तक खुले रखने का निर्णय लिया है / बार वालों को इसके लिए वार्षिक फीस देनी होगी. राज्य सरकार की नई आबकारी नीति (Excise Policy) 1 अप्रैल से प्रभावी हो जाएगी /
..
प्रमुख सचिव संजय भूसरेडडी ने बताया कि मेहमानों विशेषकर विदेशी मेहमानों की सुविधा के लिए यह फैसला किया गया है / फाइव स्टार होटलों के बार सुबह चार बजे तक खुले रहेंगे / पूर्व के नियमों के तहत मध्यरात्रि के बाद बार खोलने की अनुमति नहीं थी / भूसरेडडी ने बताया कि ऐसे में होटल मेहमानों की शराब की मांग पूरी नहीं कर पाते थे, लेकिन नई नीति होटलों को अपने मेहमानों की बेहतर सेवा का मौका देगी /
..
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने पिछले हफ्ते 2020-21 की आबकारी नीति को मंजूरी दी, जिसके तहत देशी शराब की लाइसेंस फीस में 10 फीसदी, बीयर में 15 फीसदी और अंग्रेजी शराब में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है / कैबिनेट बैठक के बाद भूसरेडडी ने कहा था कि सरकार ने सरल एवं पारदर्शी आबकारी नीति बनाई है / लाइसेंसों का नवीकरण ई लॉटरी से किया जाएगा / नई नीति के तहत एक व्यक्ति को राज्य में केवल दो दुकानें ही संचालित करने दी जाएंगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
bars in five star up hotels to stay open till 4 am lucknow




































