PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

लुधियाना में हुई NRI की हत्या के मामले ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आखिर कौन निकला मास्टरमाइंड,

punjab-serpent-arrested-nri-baninderdeep-singh-murder-case-solved-ludhiana

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना के गांव ललतों कलां इलाके में कुछ दिन पहले हुई एनआरआई बनिंदरदीप सिंह की हत्या उसी के नौकर ने पैसे देकर कराई थी। इस हत्याकांड के मास्टर माइंड नौकर सहित छह आरोपियों को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एनआरआई और उसके परिवार की सारी प्रॉपर्टी हड़पने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी नौकर बल सिंह ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आरोपियों के साथ तीन लाख रुपये में सौदा तय किया और एडवांस के तौर पर 2.70 लाख रुपये दे चुका था। हैरानी की बात यह है कि हत्याकांड को अंजाम दिलाने के बाद आरोपी पुलिस के साथ ही घूम रहा था। आरोपी परिवार के साथ भी रोता रहा और यह कहता रहा कि उसका भाई इस दुनिया से चला गया। एनआरआई और उसका परिवार बल सिंह को परिवारिक सदस्य ही समझता था।

पुलिस ने इस मामले में बल सिंह के साथ साथ दुगरी की सीआरपीएफ कालोनी में रहने वाले जगराज सिंह उर्फ जग्गा, जगदेव नगर निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी, गांव महमूदपुरा निवासी सोहेल अली, शहीद भगत सिंह नगर निवासी देव राज उर्फ कालू और शहीद भगत सिंह नगर निवासी वरिंदर सिंह उर्फ विक्की के रुप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए दो बाइक, तेजधार हथियार के साथ साथ 1.80 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि बल सिंह मूल रुप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है। जब वह 12 साल का था तो उसके माता पिता की मौत हो गई थी। वह एनआरआई बनिंदरदीप सिंह के परिवार के साथ ही रहता था। करीब 15 साल से साथ रहने के कारण सभी उसे परिवारिक सदस्य ही बताते थे और परिवार वाले भी उसे अपना बेटा ही बताते थे। जब भी एनआरआई का पूरा परिवार विदेश में होता तो सारी प्रॉपर्टी, घर और फार्म हाऊस की देखभाल बल सिंह करता था।

Latest News