PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

पंजाब में आप के आने के बाद भी नहीं बदले हालत, लाल सूट वाली महिला के बाद एक स्कूल के पास बेहोश मिली नशे में धुत लड़की,

punjab young girl found uncouncious due drugs overdose tarantaran Punjab Aap Government

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में आप सरकार के आने के बाद भी नशे का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में बीते दिनों जहां पहले अमृतसर में लाल सूट वाली महिला की नशे में होने और फिर दो युवतियों के मकबूलपुरा क्षेत्र में नशा मिलने के मामले के बाद अब तरनतारन में भी ऐसा ही मामला सामने आ जाने से मान सरकार के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विधानसभा हल्का खेमकरण में शुक्रवार की दोपहर कस्बा भिखीविंड स्थित एलिमेंट्री स्कूल के पास दो युवक एक युवती को अर्धबेहोशी की हालत में छोड़ गए। स्थानीय निवासियों ने युवती को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में दाखिल करवाया है। कस्बा निवासी जागीर सिंह, मंगल सिंह, सुरजीत सिंह, दलजीत सिंह, राम लाल और दलबीर कौर ने बताया कि वार्ड-नौ (खेमकरण रोड, भिखीविंड) स्थित सरकारी एलिमेंट्री स्कूल के पास दो युवक बाइक पर आए।

इन युवकों ने पीछे बैठी युवती को स्कूल की दीवार के सहारे बिठा दिया। वह नशे में धुत थी और उसे कोई होश नहीं रही। देखते ही देखते युवती घुटने के बल गिर गई। जागीर सिंह और मंगल सिंह ने बताया कि युवती से उसके घर का पता और नाम पूछा लेकिन उसे होश नहीं था।

युवती की बाजू पर इंजेक्शन का निशान देखकर उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी, सुरसिंह दाखिल करवा दिया गया। फार्मेसी अधिकारी गुरजिंदर सिंह ने बताया कि युवती अभी उपचाराधीन है। उधर, थाना भिखीविंड के एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मामले का पता चला है। युवती से बातचीत की जाएगी। तभी पता चलेगा कि युवती की बेहोशी का क्या कारण था।

Latest News