PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा दावा, इस दिन भाजपा में शामिल होंगे आप के कई विधायक,

punjab chandigarh aap mlas join bjp six months before lok sabha elections punjab bajwa

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के नेता प्रतिपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा दावा किया है। बाजवा ने आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा पर उनके विधायकों को खरीदने के आरोपों पर कहा, अभी तो महाराष्ट्र से भाजपा का जहाज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लगा ही नहीं है। आप के नेता पहले ही शोर मचा रहे हैं। जिस दिन भाजपा का जहाज लग गया उस दिन सभी भागे जाएंगे।

बाजवा ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव से छह महीने पहले आप के विधायकों पर कार्रवाई होना तय है। प्रताप बाजवा सरकार के छह महीने पूरे होने पर सरकार की कारगुजारी को लेकर मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे। जब बाजवा से यह पूछा गया है कि वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अपने विधायकों को संभाले जो गोवा में भाजपा में चले गए हैँ /

इस पर बाजवा ने कहा कि लगता है चीमा को अपने चश्मे का नंबर बदलवाना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें यह याद ही नहीं है कि उनके विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा सहित दस विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बाजवा ने कहा कि विधायकों की खरीदोफरोख्त एक गैर लोकतांत्रिक तरीका है। इसकी जांच सिटिंग जज से करवाई जाए साथ ही इसमें विधानसभा की कमेटी भी शामिल हो। बाजवा ने कहा, भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा करने वाली सरकार ने जो हेल्प लाइन नंबर जारी किया था वह बंद हो चुका है।

बाजवा ने आगे कहा कि इसी संदर्भ में विधायक शीलत अंगुराल, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, हरमीत सिंह पठाणमाजरा, जसवंत सिंह गज्जणमाजरा आदि पर कार्रवाई कब होगी। प्रताप बाजवा ने आबकारी नीति ,माइनिंग पॉलिसी आदि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मंत्री हरजोत बैंस से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा में दावा किया था कि अवैध माइनिंग बंद कर दी गई है, लेकिन पहले सीमा सुरक्षा बल, फिर सेना और अब राज्यपाल ने भी अवैध खनन पर चिंता जाहिर कर दी है।

Latest News