PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर : श्री रामनवमी शोभायात्रा में शामिल गणमान्यों का समाज सेवक दिनेश वर्मा ने किया स्वागत

Dinesh Verma welcoming dignitaries Ram Navami procession Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के पावन पर्व ‘राम नवमी’ के उपलक्ष्य में आज जालंधर शहर पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से शहर में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ शिरकत की। ​इस शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार और मंच सजाए गए थे।

.

इसी कड़ी में जालंधर शहर के समाज सेवक दिनेश वर्मा की ओर से शोभायात्रा में शामिल सभी गणमान्यों का भव्य स्वागत किया गया। दिनेश वर्मा ने इस पावन अवसर पर प्रभु श्री राम की पालकी और यात्रा में शामिल संगत के स्वागत हेतु एक विशाल स्टेज का आयोजन किया था, जिसमें अलग-अलग कलाकारों द्वारा धार्मिक प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

.

Dinesh Verma welcoming dignitaries Ram Navami procession Jalandhar

.

इस दौरान ​श्रद्धालुओं की सेवा के लिए दिनेश वर्मा और उनकी पूरी टीम की ओर से विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया, साथ ही समय समय पर अलग-अलग तरह के फल व बिस्किट भी यात्रा के दौरान गुजर रहे श्रद्धालुओं को बांटे गए। इस शोभा यात्रा के दौरान एक विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें दिनेश वर्मा ने शोभायात्रा में शामिल मुख्य अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों और सेवादारों को ‘माँ की चुनरी’ पहनाकर और ‘स्मृति चिन्ह’ भेंट कर सभी को सम्मानित किया।

.

​इस अवसर पर PTB News से बात करते हुए समाज-सेवक दिनेश वर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन हम सभी के लिए मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी शोभायात्राएं समाज में आपसी प्रेम, शांति और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा हर साल की तरह इस साल भी

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के SHO पर लगे रिश्वत मांगने के आरोप, Audio Viral

.

श्री रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकलकर जहां शहर की जनता को धर्म से जोड़ने का लगातार जो काम बीते कई सालों से जो शुरू किया है वह बहुत ही सराहनीय कदम है। इस दौरान दिनेश वर्मा के साथ उनके साथी जिनमें राहुल वर्मा, वरुण वर्मा, सोनू शर्मा, सूरज शर्मा, भुवन मल्होत्रा , सोनू शर्मा, राघव गुप्ता, कार्तिक, राहुल सूरी, रजत वर्मा, जतिन वर्मा, राजन गोलू, अंशुमन महाजन, लविश मलिक, साहिल सैनी, विक्की ढाल, भारत सिक्का, शिववेद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

.

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की अफवाहों को फैलाने वालों को लेकर सरकार ने शुरू किया बड़ा एक्शन,

.

इस भव्य ​शोभायात्रा के दौरान पूरा जालंधर शहर केसरिया झंडों और फूलों से महक उठा। इस दौरान जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे और लोगों में भारी उत्साह देखा गया। इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर जालंधर की धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की मिसाल पेश कर दी।