PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ (को-एड) (बी.ए-1) के विद्यार्थी कमल सोलंकी ने 31 दिसंबर 2023 में जयपुर में आयोजित वर्ल्डपावर प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, तथा कॉलेज का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर भारतीय शक्ति खेल संघ की तरफ से उन्हें चयनप्रक्रिया के द्वारा चयनित कर एशिया प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर मिला।
. ..
वर्ल्डपावर स्पोर्ट्स फेडरेशन की तरफ से टिम्पो, भूटान में खेली जाने वाली एशियाई खेलों में कमल सोलंकी भारत का नेतृत्व करते हुए खेलेंगे जो की अप्रैल 2024 में आयोजित होंगी। विद्यार्थी की इस सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के मौके पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज डायरेक्टर वीणा दादा,
. .ग्रुप कॉलेज (एम डी) मनहर अरोड़ा एवं खेलकूद की शिक्षिका गुरजीत कौर और अमरजीत यादव को बधाई दी और समूह स्टाफ का मुँह मीठा करवाया और छात्र को आगे आने वाले प्रतियोगिता में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया, और उनको आश्वासन दिलवाया की ग्रुप हमेशा आपके साथ खड़ा है
. . .
































