PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी. द्वारा रिटेल ऑपरेशंस में नि:शुल्क सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत,

kmv-will-offer-free-of-cost-certificate-course-in-retail-operations-with-a-mission-to-skill-and-up-skill-people-working-in-retail-sector

.

के.एम.वी. रिटेलर्स एसोसिएशंस स्किल काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड हासिल करने वाला क्षेत्र का इकलौता कॉलेज,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा छात्राओं को हुनरमंद बनाते हुए आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न गंभीर प्रयत्न किए जाते रहते हैं. इस ही श्रृंखला में कन्या महा विद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के अंतर्गत पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ रिटेल मैनेजमेंट के द्वारा छात्राओं को कौशल प्रदान करने के मिशन के साथ रिटेल ऑपरेशंस में नि:शुल्क सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की जा रही है.

.

.

उल्लेखनीय है कि कन्या महा विद्यालय को रिटेल एवं एलाइड सेक्टर्स के लिए सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है जो स्किल इंडिया मिशन के साथ जुड़े कार्यक्रमों/पहलों में आर.ए.एस. सी.आई. एवं के.एम.वी. के सामान्य कौशल उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एक केंद्र है. आर. ए.एस.सी.आई. के द्वारा इंडस्ट्री की मांग एवं प्रतिभा आपूर्ति के अंतराल को खत्म करने के लिए रिटेल एवं एलाइड सेक्टर्स में परिणाम-उन्मुख प्रासंगिक कौशल को सहयोग एवं सुविधा प्रदान करने के लिए कन्या महा विद्यालय के साथ एक एम.ओ.यू. पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं.

.

.

के.एम.वी. में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस रिटेल ऑपरेशंस में नि:शुल्क सर्टिफिकेट कोर्स की पेशकश के साथ रिटेल एवं एलाइड सेक्टर्स में शिक्षा के क्षेत्र में इनोवेशन एवं उत्कृष्टा लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इसके साथ ही इस केंद्र के द्वारा अन्य संस्थाओं को रिटेल एजुकेशन एवं रिटेल लैब ऑपरेशंस के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा.

.

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस नई पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास कन्या महा विद्यालय की उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट लाने की प्रतिबद्धता को सकारात्मक रूप से दर्शाते हैं. इसके साथ ही उन्होंने डॉ. गोपी शर्मा, डायरेक्टर, कौशल केंद्र, डॉ. रश्मि शर्मा, इंचार्ज, रिटेल मैनेजमेंट तथा श्रीमती चेतना के साथ-साथ समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी सराहना की.

.

.