PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

सेंट सोल्जर छात्रा ने एक ही बार में फ़तेह की माउंटएवेरेस्ट और लोत्से,

Student of St Soldier Conquered the Mount Everest and Lhotse

 57 दिनों में एक साथ फ़तेह की दुनिया की सबसे उच्ची माउंट एवेरेस्ट और लोत्से,

 PTB न्यूज़ “शिक्षा” : अगर लक्ष और इरादा पक्का हो तो माउंटएवेरस्ट भी उसके सामने छोटा है। इसा ही एक सपना अपने बचपन से देखते आ रही सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स की बी.पी.एड छात्रा मीनू। जिसने 57 दिनों में दुनिया की सबसे उच्ची चोटी माउंटएवेरेस्ट (29,035 फ़ीट) और दुनिया की चौथी उच्ची चोटी लोत्से (27,940 फ़ीट) दोनों चोटियों को एक साथ फ़तेह कर अपना सपना पूरा कर देश का नाम चमकाया है।

छात्रा मीनू ने माउंटएवेरेस्ट के शिखर पर सेंट सोल्जर ग्रुप का फ्लैग लहराते हुए वूमेन एम्पावरमेंट का संदेश दिया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रा मीनू के साथ उसे सम्मानित करते हुए पुरनी तस्वीर साँझा करते हुए गर्व जताया। चेयरमैन चोपड़ा ने कहा कि मीनू ने साबित कर दिखाया है कि अगर मन में सच्ची लग्न और कड़ी मेहनत हो तो कोई भी मुकाम हासिल करना मुश्किल नहीं है।

इसके पहले मीनू 2021 में हिमाचल प्रदेश की फ्रेंडशिप चोटी जिसकी उच्चाई लगभग 17352 फ़ीट है, दक्षिण अफ्रीका की सबसे उच्ची चोटी किलिमंजारो जिसकी उच्चाई 19334 फ़ीट है, और उसके बाद 2022 को नेपाल की चोटी मेरापीक जिसकी उच्चाई 21247 फ़ीट है, पर तिरंगा लहरा अपने अभिभावकों, संस्था और देश का नाम उच्चा कर चुकी है।

अगर मीनू के परिवार की बात की जाये तो वह बहुत साधारण परिवार से है उसके पिता किसान हैं और 2 एकड़ जमीन से अपने परिवार का गुजरा करते हैं। मीनू के साथ साथ उनके पिता कृष्ण कालीरामण ने भी यह सपना देखा था की उनकी बेटी माउंट एवरेस्ट अपने देश का झंडा लहराए इसलिए उन्होंने अपनी मेहनत से बेटी मीनू को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और बेटी ने भी पूरी जी-जान से मेहनत कर पेरेंट्स के सपने को पूरा किया।

Latest News

Latest News