PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्यात्मक नेतृत्व अधीन परवाज-नारी की उड़ान स्टार्टअप के अन्तर्गत फाइन आटर्स के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी लगाई। जिसका मुख्य उद्देश्य नारी को सशक्त बनाना जिससे वह समाज में वास्तविक अधिकार प्राप्त कर स्वयं को सक्षम बना सके। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित खूबसूरत राखियाँ, कीचेन, बुकमार्क, ड्रीमकेचर एवं स्वयं पेंट किए हुए रूमाल भी बना कर प्रदर्शनी लगाई।
इस दौरान मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित श्रीमान एवं श्रीमती वाई.के. सूद ने प्रदर्शनी का दौरा किया और छात्राओं के कलात्मक कार्य की प्रशंसा की। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं के व्यक्तित्व में निखार लाती हैं एवं उनमें व्यापार के गुण सीखने, ग्राहक (उपभोक्ता) के साथ व्यवहार करने एवं उच्च विपणन कौशल (मार्किटिंग स्किल) का भी विकास करती है।
अंत में उन्होंने कहा कि महिलाएँ ही हैं जो देश की तरक्की का आधार है। इसलिए हमें उनके प्रति विचारों को बदलना चाहिए। श्रीमती मीनाक्षी स्याल, स्कूल कोआर्डिनेटर ने छात्राओं के कार्य की प्रशंसा की एवं भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिलाएं शक्तिशाली बनती हैं जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती हैं और परिवार व समाज में अपना उचित सम्मान प्राप्त कर वित्तीय रूप से खुद को मजबूत बना सकती हैं।

































