Sunita Rani accuses Gaurav Pratap, a leader close to Jalandhar’s famous Congress leader, charges of rape Police filed FIR Congress Party Punjab Jalandhar Patiala
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल / पटियाला (रिपोर्ट) तरुण शर्मा : जालंधर ज़िले की राजनीति और इसमें अभी तक चली आ रही गुट बाजी और विपक्षी दलों का आपसी टकराव किसी से छुपा नहीं है और ऐसे में आने वाले 2022 के चुनावों से पहले ही विपक्षी दल सत्ताधारी नेताओं के ऊपर कीचड़ उछालने की कोई भी कोशिश नहीं छोड़ना चाहते, इसके लिए चाहे कुछ भी करना हो / ऐसे में अगर गोली किसी के कंधे पर रख कर चलनी पड़े तो उससे अच्छी बात तो कोई हो ही नहीं सकती /
.दरसअल मामला जालंधर के बस्तियां क्षेत्र से जुड़े एक बड़े नेता के करीबी से संबंधित है, जिसपर एक महिला सुनीता रानी पुत्री सरूप सिंह निवासी बल्बोहड़ा जिला पटियाला ने गौरव प्रताप पुत्र सतपाल निवासी बस्ती दानिशमंदा पर पैसों को धोखे से हड़पने और होटल में ले जाकर रेप करने के गंभीर आरोप लगाए हैं /
.यही नहीं पीड़ित महिला ने महिला कहा कि गौरव शर्मा से वह 2016 में fecbook के माध्यम से सपर्क में आई थी और बाद में वह उससे मिलने के लिए कभी पटियाला तो कभी चंडीगढ़ मिलने के लिए आता रहता था, इस दौरान वह कई बार अपनी माता और अपने भाई के साथ भी मेरी बात करवाता रहा और उनके रिश्ते को लेकर भी अक्सर उनके परिवार में बात होती रहती थी,
.पीड़ित महिला ने कहा कि मैने इस दौरान अपने अपाहिज होने की बात भी गौरव की माता से की तो उन्होंने इस मामले में कोई आपत्ति नहीं जताई / गौरव इस दौरान हमेशा ही पैसों की तंगी और बेरोजगारी की बातें करता रहता था और मैं उसकी बातों में आ गई और कई बार उसके खाते में मैने पैसे भी ट्रांसफर किये और एक दिन मैने उसे अपना ATM कार्ड ही उसे दे दिए / इस दौरान उसने करीब मेरे अकॉउंट से करीब 2 लाख की राशि निकाल कर खा ली /
.
एक दिन उसने मुझे मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया और में उससे मिलने के लिए चंडीगढ़ चली गई लेकिन बाद में गौरव प्रताप मुझे परिवार से मिलने के लिए जालंधर ले आया, लेकिन जब हम जालंधर पहुंचे तो वह मुझे फुटबाल चौक के पास स्थित VIVO S1 होटल में ले गया और उस दिन उसने मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ शरीरिक संबंध बनाये और उसके बाद फिर से 2018 अक्टूबर और 2 मई 2019 को भी मेरे साथ शरीरिक संबंध बनाये / इसके बाद भी गौरव मेरे साथ शरीरिक संबंध बनता रहा /
.पीड़ित महिला को जब गौरव पर थोड़ा शक हुआ तो उसने उसे दुबारा शादी करने के लिए कहा और ATM कार्ड और पैसे वापिस करने व शादी करने की बात कही तो उसने साफ मना कर दिया और कहा कि वह सिविल अदालत में क्लर्क लग गया है और अगर तुमने किसी को कुछ बताया या मेरे खिलाफ जाने की कोशिश भी की तो तुमको इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे /
.जिसके बाद में बहुत घबरा गई और कुछ दिन बाद गौरव के खिलाफ पटियाला में शिकायत दर्ज करवाई / वहीं पुलिस ने इस गंभीर मामले को देखते हुए और पूरी जाँच पड़ताल के बाद IPC 1860 की धारा 376 और 506 के अधीन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है / वहीं इस सनसनीखेज खबर के बाद जहां पटियाला कांग्रेस के खिलाफ विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल लिया है वहीं जालंधर के विपक्षी दलों को भी सत्ता में बैठी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भड़ास निकलने का मौका मिला है / अब देखना यह होगा कि राजनीतिक गलियारे में यह खबर 2022 के चुनावों से पहले क्या पैंतरा खेलती है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Sunita Rani accuses Gaurav Pratap, a leader close to Jalandhar’s famous Congress leader, charges of rape Police filed FIR Congress Party Punjab Jalandhar Patiala


































