bollywood Actress and mp kirron kher suffering from blood cancer says bjp member arun sood Mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर को लेकर खबर है कि वह मल्टीपल माइलोमा, जोकि एक तरह का ब्लड कैंसर है, से पीड़ित हैं / बताया जा रहा है कि किरण खेर इसका इलाज मुंबई में करवा रही हैं /
. .किरण खेर के साथी और बीजेपी चंडीगढ़ के मेंबर अरुण सूद ने बुधवार को एक स्पेशल प्रेस कॉन्फरेंस में किरण की बीमारी के बारे में खुलासा किया / सूद ने कहा कि किरण खेर पिछले साल से अपना इलाज करवा रही हैं और इस समय रिकवरी की राह पर हैं /
.सूद ने बताया कि पिछले साल 11 नवंबर को उन्हें अपने चंडीगढ़ वाले घर में हाथ में फ्रेक्चर हुआ था / चंडीगढ़ के Post Graduate Institute of Medical Education and Research में इलाज के दौरान उनमें मल्टीपल माइलोमा के शुरुआती लक्षण पाए गए / यह बीमारी उनके बाहिने हाथ से दाहिने कंधे तक फैल गई है / ऐसे में उन्हें 4 दिसंबर 2020 को मुंबई इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया / तब से उनका लगातार इलाज चल रहा है /
.
.अरुण सूद ने आगे कहा कि यूं तो किरण खेर पिछले चार महीने से अपना इलाज करवा रही हैं और कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती नहीं हैं, लेकिन उन्हें हर रोज ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल जरूर जाना पड़ रहा है / आपको यह भी बता दें कि किरण खेर को लेकर पार्टी ने हेल्थ अपडेट उनपर सवाल उठने के बाद दिया है /
.किरण खेर लम्बे समय से चंडीगढ़ से गायब थीं, ऐसे में विपक्ष उनपर सवाल उठा रहा था / सूद ने बताया है कि पिछले साल दिसंबर तक किरण चंडीगढ़ में ही थीं और उन्हें बीमारी को देखते हुए बाहर ना निकलने की सलाह मिली थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
bollywood Actress and mp kirron kher suffering from blood cancer says bjp member arun sood Mumbai


































