the boys first raped the minor girl then give poison Punjab Hoshiarpur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ होशियारपुर : होली के अवसर पर पंजाब के जिला होशियारपुर से एक सनसनीखेज ख़बर सामने आ रही है / जहां 17 साल की नाबालिक लड़की के साथ दो दरिंदों ने पहले नाबालिग के साथ रेप किया और बाद में जहर देकर सड़क पर फेंक कर भाग खड़े हुए / इस ख़बर के बाद जहां पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है /
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों के मुताबिक गांव के ही दो नौजवानों ने पीड़ित को जबरन गाड़ी में बैठाकर उसके साथ दरिंदगी की हदें पार करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया / इतना ही नहीं बाद में लड़की को जहर कर गांव के नजदीक फैंक कर फरार हो गए / परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है ताकि उनको इंसाफ मिल सके /
.गांव वासियों के मुताबिक होशियारपुर नजदीक पड़ते एक गांव की 17 साल की लड़की बीती देर शाम अपनी सहेली के घर स्कूल का काम करने के लिए गई थी कि गांव के दो नौजवानों ने उसे अकेली देखकर गाड़ी में बैठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया / इस दौरान लड़की ने मौका देख कर गाड़ी से छलांग मारी और शोर मचा दिया /
.
आवाज सुनकर गांव वासियों ने लड़की की हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में दाख़िल करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया / दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में से बाहर हैं / पीडित परिवार का कहना है कि वह पीड़ता का तब तक ससकार नहीं करेंगे जब तक मुलजिमों को ग्रिफतार नहीं किया जाता / वही पीड़ित परिवार ने बताया कि पुलिस ने इस कारण आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, क्योंकि वह अमीर घरों से संबंधित हैं /
. .वही पुलिस ने लाश को कब्ज़े में ले लिया है, लेकिन अभी तक रेप की धाराएं नहीं लगाई गई हैं, जबकि परिवार के मुताबिक लड़की के साथ दरिंदगी के बाद आरोपियों ने उसे जहर दिया है, जिसके कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है / वहीं इस सनसनीखेज मामले सम्बन्धी DSP सतिंदर पाल सिंह संधू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि परिवार वालों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है व आगे की कार्यवाही की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
the boys first raped the minor girl then give poison Punjab Hoshiarpur


































