PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

इनोसेंट हार्ट्स में सांझ केंद्र के सदस्यों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक,

The members of Saanjh Kendra made the students aware at Innocent Hearts

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन तथा रॉयल वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल में सांझ केंद्र के सदस्यों के द्वारा कक्षा सातवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को समाज में पनप रही आपराधिक गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने सांझ केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा सांझ केंद्र द्वारा लोगों की किस प्रकार सहायता की जा सकती है, उसके बारे में बताया।

उन्होंने सांझ केंद्र द्वारा जारी किए गए विभिन्न समस्याओं से संबंधित भिन्न-भिन्न हेल्पलाइन नंबर बच्चों को बताए कि अगर बच्चों को इस प्रकार की किसी भी समस्या का समाधान करना पड़ता है तो वे सांझ केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को पासबुक बनाने, किराए पर रह रहे लोगों की शिनाख्त करने व आधार कार्ड संबंधी विभिन्न जानकारियाँ दीं।

उन्होंने बताया कि विदेश जाने से पहले पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट उनके पास होना अनिवार्य है। उन्होंने व्हाट्सएप, नेट बैंकिंग,एटीएम तथा अन्य ऑनलाइन सेवाओं में होने वाले फ्रॉड(धोखाधड़ी) से सतर्क रहने के लिए छात्रों को निर्देश दिए।उन्होंने छात्रों को सडक़ पर चलते हुए ट्रैफिक नियमों का अनुसरण करने के लिए कहा कि उन्हें गाड़ी चलाते समय स्पीड लिमिट का ध्यान रखना चाहिए।

सडक़ पर लड़कियों के साथ होने वाली छेडख़ानी,अपराधिक गतिविधियों हेतु उन्हें हेल्प नंबर देकर तुरंत संपर्क करने के लिए कहा। अगर कोई स्त्री घर के बाहर है और उसके पास कोई भी आने जाने का साधन नहीं है तो उसके लिए भी जारी किए गए हेल्प नंबर के बारे में बताया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर गुरदीप लाल (सीपीआरसी), इंस्पेक्टर सुरिंदर कौर (डब्ल्यू एच डी डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज), कॉन्स्टेबल रीमा (पीपीएमएम), एच सी रजनी(पीपीएमएम), एनजीओ जसप्रीत कौर (एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन) उपस्थित थे।