.
urmila matondkar big statement against caa Mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ मुंबई : नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ जहां एक तरफ विपक्ष मोदी सरकार को घेरे हुए है वहीं सिनेमा जगत की भी कई बड़ी हस्तियां इसके खिलाफ हैं / एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी अब CAA के विरोध में सामने आई हैं / उर्मिला ने CAA की तुलना अंग्रेजों के रॉलेट एक्ट से कर दी और कहा कि भारत के इतिहास में इस काले कानून को हमेशा याद रखा जाएगा /
..
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर CAA की आलोचना करते हुए उर्मिला ने कहा कि 1919 में पहला विश्व युद्ध के खत्म होने बाद अंग्रेज यह समझ गए थे कि हिंदुस्तान में उनके खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है / इसलिए उन्होंने रॉलेट ऐक्ट जैसे एक कानून को भारत में लागू कराया / साल 1919 के इस रॉलेट एक्ट और 2019 के CAA को अब इतिहास के काले कानून के रूप में जाना जाएगा /
.मार्च 1919 में ब्रिटिश सरकार ने भारत में उभर रहे राष्ट्रीय आंदोलन को कुचलने के उद्देश्य से रोलेट एक्ट बनाया गया था / यह कानून सर सिडनी रोलेट की अध्यक्षता वाली सेडिशन समिति की सिफारिशों के आधार पर बनाया गया था / इस कानून के तहत ब्रिटिश सरकार को यह अधिकार प्राप्त हो गया था कि वह किसी भी भारतीय पर अदालत में बिना मुकद्दमा चलाए उसे जेल में बंद कर सकती है /
.इस कानून के तहत अपराधी को उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करने वाले का नाम जानने का अधिकार भी खत्म कर दिया गया था / रोलेट एक्ट के खिलाफ देशव्यापी हड़तालें और विरोध प्रदर्शन हुए थे / आपको बता दें कि उर्मिला मातोंडकर 2019 के चुनाव से पहले मुंबई में कांग्रेस पार्टी की सदस्य बनी थीं / उर्मिला ने कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन वह चुनाव हार गई थीं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
urmila matondkar big statement against caa Mumbai




































