PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

2025 के आखिरी दिन चलती कार में महिला से किया आरोपियों ने निर्भया जैसा कां+ड , लहूलुहान कर सड़क पर फेंका,

Faridabad police investigate sexual assault case

PTB Sad न्यूज़ फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में 28 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। महिला घर में मां से विवाद के बाद बाहर निकल गई थी। देर रात दो युवकों ने उसे ड्रॉप करने की बात कहकर कार में बैठा लिया। उसे छोड़ने के बजाए दोनों ने उसे अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।

.

.

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपी महिला को उसके बताए रास्ते पर ले जाने के बजाय दो घंटे तक फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर कार घुमाते रहे। इस दौरान दोनों ने चलती कार में उसके साथ दरिंदगी की। महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह आरोपियों के चंगुल से निकल नहीं सकी। हैवानियत की हद तब पार हो गई,

.

यह भी पढ़ें : पुलिस सिपाही परीक्षा क्लेयर कर बना तहसीलदार, परिजनों में ख़ुशी की लहर,

.

जब रात तीन बजे आरोपियों ने एसजीएम नगर के राजा चौक के पास मुल्ला होटल के नजदीक महिला को चलती कार से फेंक दिया और फरार हो गए। महिला को चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़िता फरीदाबाद की ही रहने वाली है। उसकी बहन के अनुसार सोमवार शाम साढ़े आठ बजे महिला का फोन आया था। उसने बताया था कि मां से विवाद के बाद वह सहेली के घर जा रही और दो-तीन घंटे में लौट आएगी।

.

.

रात 12 बजे वह दो नंबर चौक से कल्याणपुरी तीन नंबर चौक जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी दो युवकों की कार वहां रुकी। दोनों ने उसे कार में बिठा लिया और हैवानियत करने के बाद सड़क पर फेंक दिया। पीड़िता ने घटना बाद हिम्मत जुटाकर अपनी बहन को फोन किया। बदहवास हालत में सड़क पर पड़ी महिला को परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज हुआ।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर की राजनीति में हुआ बड़ा धमाका, विधनसभा सत्र के दौरान विधायक रमन अरोड़ा की एंट्री से विरोधियों के चेहरे हुए लाल,

.

डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली रेफर करने की सलाह दी। हालांकि, बाद में उसे फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।