PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

वासल एजूकेशन द्वारा चैरिटी के लिए एकत्र की गई वस्तुएँ तथा 2 लाख 51 हजार रूपयों की धनराशि रैड क्रॉस सोसाइटी को की गई भेंट,

vasal-education-collected-for-charity-amount-of-rs-2-lakh-51-thousand-were-presented-to-the-secretary-of-red-cross-society-mangesh-sood-hoshiarpur

.

.

PTB न्यूज़ शिक्षा : वासल एजूकेशन ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में 23 नवंबर 2024 को कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में फन फीऐस्टा का आयोजन किया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चे अपने अभिभावकों के साथ स्कूल में ‘फन फीऐस्टा’ का आनंद उठाने के लिए उपस्थित हुए। बच्चों के लिए अनेक प्रकार की गेम्स, बुक स्टॉल, अनेक प्रकार के फूड स्टॉल तथा संगीत के जीवंत {लाइव} प्रदर्शन का आयोजन भी किया गया।

.

.

इस अवसर पर बच्चों को चैरिटी का ज्ञान तथा महत्त्व भी बताया गया कि चैरिटी एक ऐसा अद्भुत मार्ग है, जिसके द्वारा विद्यार्थियों में अच्छे संस्कारों तथा नैतिक मूल्यों का समावेश होता है। इस चैरिटी में अपना योगदान देते हुए बच्चे अपने घरों से खिलौने, स्टेशनरी, विभिन्न वस्तुएँ, कपड़े तथा धनराशि लाए, एकत्रित सामान तथा 2 लाख 51 हजार रूपयों की धनराशि डिप्टी कमिशनर कोमल मित्तल की उपस्थिति में रैड क्रॉस सोसाइटी के सेक्रेटरी मंगेश सूद को अर्पित की गई।

.

.

इस अवसर पर वासल ऐजूकेशन के प्रधान के.के.वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल, वाईस प्रेज़ीडेंट श्रीमती ईना वासल, सी ई ओ राघव वासल तथा डायरेक्टर श्रीमती अदिति वासल ने कहा कि फन फीऐस्टा ने छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय के बीच खुशी और उल्लास का वातावरण बना दिया। इस प्रकार के वार्षिक आयोजन सभी को एकजुट करने तथा उत्सव का आनंद लेने का अवसर प्रदान करते है, इस वर्ष बहुत ही शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ।

.

.

.