vigilance has sent report to government against ips ajay pal sharma and himanshu kumar Lucknow UP
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ लखनऊ : भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आईपीएस अधिकारियों अजय पाल शर्मा और हिमांशु कुमार के खिलाफ विजिलेंस ने सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है / विजिलेंस ने शासन को भेजी रिपोर्ट में दोनों अधिकारियों पर लगे अधिकतर आरोपों को सही ठहराया है /
.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर काफी गंभीर हैं / ऐसे में विजिलेंस की रिपोर्ट पर जल्द ही कठोर निर्णय लिया जा सकता है / सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस को जांच के दौरान अजय पाल और हिमांशु की कई बेनामी संपत्तियों के बारे में भी जानकारी मिली है /
.वहीं इस बारे में गृह विभाग और विजिलेंस के अफसर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं / डीजी विजिलेंस पीवी रमापति शास्त्री ने कहा कि रिपोर्ट उन्होंने शासन को सौंप दी है, इसके अतिरिक्त और कुछ नहीं बताया जा सकता / वहीं पर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि इस रिपोर्ट के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता /
.जानकारी के अनुसार, जिस फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर अजय पाल शर्मा को बेकुसूर बताया जा रहा है, वह रिपोर्ट भी अधूरी है / विजिलेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने अपने बयान में बताया है कि अजय पाल की आवाज का नमूना वैज्ञानिक तरीके से नहीं लिया गया था /
.दरअसल इस मामला में नोएडा के एसएसपी रहते हुए वैभव कृष्ण ने पांच आईपीएस अधिकारियों अजय पाल शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, राजीव नारायण मिश्रा, गणेश साहा और हिमांशु कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे / शुरुआती जांच में सुधीर कुमार सिंह, राजीव नारायण और गणेश साहा के खिलाफ आरोप साबित नहीं हो सके थे /
.वहीं, अजय पाल और हिमांशु के खिलाफ पर्याप्त सुबूत पाए गए थे, जिसके आधार पर विजिलेंस जांच की सिफारिश की गई थी / अजय पाल अभी पुलिस प्रशिक्षण स्कूल उन्नाव और हिमांशु पीएसी इटावा में तैनात हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
vigilance has sent report to government against ips ajay pal sharma and himanshu kumar Lucknow UP




































