PTB News

Latest news
2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

गुरुद्वारा साहिब में महिला की हत्या को लेकर हुआ सबसे बड़ा खुलासा,

Woman Murder in Gurudwara Sahib At Patiala All Update News

PTB Crime न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पटियाला में रविवार रात गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब परिसर में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।पुलिस के अनुसार, महिला के सामान से पटियाला के एक डी एडिक्शन सेंटर की पर्ची मिली है। पता चला है कि महिला को शराब की लत थी और उसका इलाज चल रहा था। उसके आधार कार्ड पर एक पीजी का पता मिला है। वह असल में कहां की रहने वाली है, ये अभी साफ नहीं हो पाया है।

रविवार रात को 33 वर्षीय परमिंदर कौर गुरुद्वारा परिसर में सरोवर के किनारे शराब का सेवन कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुद्वारे के सेवादार ने युवती को मना किया तो उसने बोतल तोड़कर सेवादार की बाजू पर मार दी। इस दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई। युवती को गुरुद्वारा प्रबंधक के कक्ष में ले जाया गया, जहां साथ खड़े एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाली और चार गोलियां युवती पर चला दीं।

पुलिस ने पटियाला के अर्बन एस्टेट में रहने वाले आरोपी निर्मलजीत सिंह सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है और वह रोजाना गुरुद्वारा साहिब आता था। श्रद्धालु सागर मल्होत्रा भी फायरिंग में घायल हुआ है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Latest News

Latest News