PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर, पंजाब सरकार ने पटवारियों के करीब 1056 पदों को किया समाप्त,

1056 posts of Patwari have been eliminated by the Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग में तैनात पटवारियों के पदों का पुनर्गठन करते हुए पंजाब के 4716 पटवारियों के पदों को घटाकर 3660 कर दिया है, जिससे पटवारियों के लगभग 1056 पदों को समाप्त कर दिया गया है /

मिली जानकारी की अनुसार पटवारियों के पदों को समाप्त करने के पंजाब सरकार के इस फैसले की पटवार यूनियन ने कड़े शव्दों में निंदा की है / मिली जानकारी के अनुसार राजस्व पटवार संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरवीर सिंह ढींडसा ने कहा कि पंजाब और भारत सरकार की नई योजनाएं जैसे राजस्व रिकॉर्ड ऑनलाइन, प्रधानमंत्री जन धन योजना, आयुष्मान योजना, लाल लकीर का स्वामित्व स्थापित करना आदि, काम बहुत आगे बढ़ गया है /

पंजाब में 13 जिलों से 23 और 62 से 96 तहसीलों तक, हाल के वर्षों में पंजाब के शहरीकरण और नए जिलों और तहसीलों के गठन के साथ, जमीनी स्तर पर पटवारी का काम घटने के बजाय बढ़ गया है और ऐसे में पदों को बढ़ाने की बजाए घटाना बहुत ही निंदनीय है और ऐसे में एक पटवारी पर पहले से ही बढ़े हुए काम को कम करने की बजाए काम का बोझ और बढ़ जायेगा /

Latest News