PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब व हिमाचल का नाम रोशन किया वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल विजेता विकास ठाकुर ने,

ludhiana vikas thakur celebrates punjabi singer sidhu moose wala style victory vikas thakur wins silver medal commonwealth games

हर जगह जीत का जश्न, मूसेवाला का बड़ा फैन, सिल्वर मेडल जीतते ही सिद्धू के अंदाज में मनाया जश्न,

PTB Big न्यूज़ लुधियाना / हिमाचल प्रदेश : वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल विजेता विकास ठाकुर दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के बड़े फैन रहे हैं। भारत से बर्मिंघम तक की यात्रा में मूसेवाला के गीत सुनते हुए विकास आए हैं। बड़ी बात यह है कि विकास ने मूसेवाला की हत्या के 2 दिन बाद तक खाना नहीं खाया था। विकास ठाकुर ने कामवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद मूसेवाला के अंदाज में जांघ पर हाथ मारकर जश्न मनाया।

उनका कहना था कि पंजाबी थप्पी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि थी। हालांकि विकास का कहना है कि मैं कभी मूसेवाला से मिला नहीं, लेकिन उनके गीत हमेशा मेरे साथ रहेंगे। यहां आने से पहले भी मैं वही सुन रहा था। मैं हमेशा उनका बड़ा प्रशंसक रहूंगा। गाैरतलब है कि पंजाबी गायक मूसेवाला की 29 मई 2022 काे मानसा जिले में गाेलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

स्वजनाें ने बताया कि विकास कुंवारा है। कामनवेल्थ गेम्स में जाने से पहले हमने उसकी शादी कराने के बारे में कहा था। तब उसने कहा कि वह अभी शादी नहीं करेगा। पदक जीत कर आऊंगा तो शादी करूंगा। अब उसकी शादी धूमधाम से कराएंगे। विकास की मां आशा ठाकुर ने बताया कि बेटे ने जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया है। उसने फोन कर मुझे बधाई भी दी और कहा था कि मां जिस दिन आपका जन्मदिन है। उसी दिन मैं मेडल जीतना चाहता हूं और आप को और देश को तोहफा देना चाहता हूं।

पिता बृजलाल ठाकुर रेलवे में ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि बेटे ने जो मान बढ़ाया है, उसे कभी भूला नहीं जा सकता। हर घर में विकास जैसा बेटा पैदा हो, जिसने हर परिस्थिति में संघर्ष कर मंजिला पाई है। हम लगातार उसका प्रदर्शन देख रहे थे। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वह मेडल जरूर जीतेगा। एयरफोर्स में वारंट अफसर के रूप में सेवाएं देने वाले विकास वर्तमान समय में एनआइएस पटियाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। वह सात बार 2013, 2014, 2015, 2016, 2018, 2019 और 2020 में नेशनल चैंपियन रहे हैं।

Latest News