PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के उपकुलपति डॉ. करमजीत सिंह द्वारा KMV में वार्षिक दीक्षांत समारोह में की गईं 825 डिग्रीयाँ प्रदान,

825-degrees-awarded-by-dr-karamjeet-singh-vice-chancellor-guru-nanak-dev-university-amritsar-in-annual-convocation-at-kmv-college

PTB News शिक्षा : विरासत एवं स्वायत्त संस्था कन्या महाविद्यालय, जालंधर के देवराज सभागार में वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रो.(डॉ.) कर्मजीत सिंह वाईस चांसलर, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए और कन्या महाविद्यालय में शिक्षा सम्पन्न करने वाली 825 छात्राओं को ग्रेजुएट की उपाधि से अलंकृत किया। चंद्रमोहन (अध्यक्ष, आर्य शिक्षा मंडल) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। श्रीमती सुषमा चावला, (वाइस प्रेसिडेंट,के. एम. वी मैनेजिंग कमेटी) डॉ. ध्रुव मित्तल

.

(कोषाध्यक्ष, के. एम. वी मैनेजिंग कमेटी) डॉ. एस. पी. गुप्ता,श्रीमती सुशीला भगत, श्रीमती नीरू कपूर माननीय सदस्य विद्यालय प्रबंध कर्तृ सभा तथा दोआबा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप भंडारी ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। विद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. आतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी आमंत्रित अतिथियों का पुष्पित अभिनंदन किया और ज्योति प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना की नृत्यमय प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्राचार्या महोदया ने माननीय मुख्यतिथि महोदय प्रो. कर्मजीत सिंह एवं सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए

825-degrees-awarded-by-dr-karamjeet-singh-vice-chancellor-guru-nanak-dev-university-amritsar-in-annual-convocation-at-kmv-college

विद्यालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में हासिल की गई उपलब्धियों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधक कमेटी के कुशलमार्गदर्शन में KMV College उच्च शिक्षा में नए आयामों की ओर निरंतर सफलतापूर्वक बढ़ रहा है। विरासत, स्वायत्त एवं स्टार कॉलेज स्टेटस के साथ क्यूरी, फिस्ट अनुदान के द्वारा अकादमिक जगत में कन्या महा विद्यालय के योगदान की स्वीकृति इस बात का प्रमाण है कि KMV अपने लक्ष्य की ओर सफलतापूर्वक अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप के. एम. वी नए सिलेबस,

.

.

इन्नोवेटिव ढंग, नई तकनीक और कौशल, समग्र विकास के नए अवसर, वैश्विक दृष्टिकोण के साथ यदि KMV College उच्च शिक्षा के नए स्वरूप को आकार दे रही है तो इसमें गुरु नानक देव विश्वविद्यालय तथा विद्यालय प्रबंधक कमेटी से अनवरत मिल रहे मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान है। प्राचार्या महोदया ने आज के दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाली छात्राओं को उनके उज्ज्वल और प्रशस्त भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आदरणीय श्री चंद्रमोहन जी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी विद्यार्थियों को मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं देते हुए

825-degrees-awarded-by-dr-karamjeet-singh-vice-chancellor-guru-nanak-dev-university-amritsar-in-annual-convocation-at-kmv-college

अपने प्रेरणाप्रद संबोधन में कहा कि मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी ज्ञान है। उन्होंने समय और आधुनिक तकनीक के सदुपयोग की सीख देते हुए कहा कि नए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और तकनीक हमारी सीखने की क्षमता को बढ़ाने और हमें सफ़ल और सशक्त बनाने में सहायक है यदि हम उनके सम्यक और अनुशासित प्रयोग की आदत का अभ्यास करें। आपने KMV College के प्रति मुख्यातिथि महोदय की सद्भावना एवम सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यातिथि महोदय की अकादमिक विकास के लिए प्रगतिशील सोच एवम दूरदर्शिता निश्चित ही सराहनीय तथा अनुकरणीय है।

.

.

इस अवसर पर आदरणीय मुख्यातिथि महोदय ने प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी, डॉ. मधुमीत, डॉ रीना रीना शर्मा द्वारा संपादित पुस्तक लिटरेरी पर्सपेक्टिव का लोकार्पण किया। कॉन्वोकेशन ओपन की औपचारिक घोषणा के पश्चात आदरणीय मुख्यतिथि तथा अन्य सम्मानित अतिथियों के द्वारा मंच पर के. एम. वी की बिभिन्न विषयों एवं स्ट्रीम्स की छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। आदरणीय मुख्यातिथि महोदय ने छात्राओं को आज के विशेष दिन पर मुबारकबाद दी।

825-degrees-awarded-by-dr-karamjeet-singh-vice-chancellor-guru-nanak-dev-university-amritsar-in-annual-convocation-at-kmv-college

उन्होंने अपने प्प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि आज का दिन सफलता की ख़ुशी मनाने के साथ इन वर्षों की शिक्षा साधना से अर्जित जीवन मूल्यों को आजीवन सहेजने का संकल्प लेने का भी है।विभिन्न प्रेरक उदाहरणों के द्वारा उन्होंने छात्राओं को यह सकारात्मक संदेश भी दिया कि विफलता को पार कर निरन्तर प्रयासशील रहकर ही हम अपने लिए और अपने समाज और परिवेश के लिए कुछ सार्थक कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में आदरणीय प्राचार्या जी ने दीक्षांत समारोह के सफ़ल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को मुबारकबाद दी। कॉन्वोकेशन के समापन की घोषणा के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

.

.