.
.
arrested, dowry death case, jail, jalandhr, ladowali road, mit arora property dealer, mother, new dashmesh nagar, police, ps baradari, wife
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर के प्रसिद्ध प्रापर्टी डीलर अमित कुमार को थाना नई बारादरी की पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है / वह दहेज हत्या के मामले में पिछले 22 दिनों से फरार चल रहा था /
.
.
आपको बता दें कि न्यू दशमेश नगर निवासी रमन बाला नामक विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी / उसकी लाश घर के बेडरूम में लटकती हुई मिली थी रमन बाला की मां शशि बाला में आरोप लगाया था कि उसकी बेटी बाला जिसकी शादी अमित कुमार अरोड़ा के साथ हुई थी / उसे दहेज की खातिर प्रताडि़त किया जा रहा था, जिसके बाद उसकी दहेज हत्या कर दी गई है /
.
.
इस संबंध में थाना नई बारादरी की पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर अमित कुमार अरोड़ा की मां चंचला रानी को चमच चंचला देवी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, लेकिन अमित कुमार अरोड़ा खुद पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था / जिसको लेकर रमन बाला के परिजन काफी आक्रोश में थे उन्होंने धमकी दी थी कि अगर पुलिस ने दो दिनों में आरोपी अमित कुमार अरोड़ा को गिरफ्तार न किया तो वह थाने के बाहर और पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर धरना दे कर रोष प्रदर्शन करेंगे /
.
.
पुलिस पर पड़ रहे लगातार प्रेशर की वजह से आज थाना बारादरी की पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए अमित कुमार को अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है / इस मामले में अमित कुमार की आस्ट्रेलिया रहती बहन मनीता अरोड़ा और भाई गोल्डी के खिलाफ भी वांटेड जारी हुआ है / रमन बाला की मां के बयानों पर उनके खिलाफ भी साजिश की धारा 120-बी के तहत नामजद किया गया है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
arrested, dowry death case, jail, jalandhr, ladowali road, mit arora property dealer, mother, new dashmesh nagar, police, ps baradari, wife






































