.
.
Jalandhar Rural Police arrests smurposts and heroin smugglers
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहात पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता मिली / जब उन्होंने 400 किलो चूरापोस्त सहित दो तस्करों और 200 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया /
.
.
आज एक प्रैस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए के प्रभारी शिव कुमार 25 जून को पुलिस पार्टी सहित किशनगढ़ से करतारपुर की तरफ जा रहे थे कि तभी उन्हें फोकल प्वाइंट नजदीक पिंड नौगज्जा के पास एक खाली इमारत के पीछे संदिग्ध हालत में खड़ा हुआ एक ट्रक दिखाई दिया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे /
.
शिव कुमार ने पुलिस पार्टी सहित दोनों व्यक्तियों को काबू कर ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में बने हुए स्पेशल केबिन में से 20 बोरी (400 किलोग्राम) चूरापोस्त की बरामद हुई / पुलिस पार्टी ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम संदीप कुमार दीपू पुत्र हीराराम और भजन लाल पुत्र गोंदा राम दोनों निवासी पिंड मोहन के ठार, थाना गुरु हरसराय जिला फिरोजपुर बताया /

आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह कश्मीर से चूरापोस्त लाकर कपूरथला में सप्लाई करते थे / फ़िलहाल पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है / इसी तरह थाना गोराया के एसआई मलकीत सिंह पुलिस पार्टी सहित सुबह 10:00 बजे खुर्द पुली बड़ा पिंड में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ले रहे थे तो उन्हें एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और वापिस जाने लगा /
.
.
पुलिस पार्टी ने उस व्यक्ति को काबू कर उसके गले में पड़े हुए किट बैग की तलाशी ली तो उसमें से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई / पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान पप्पू शाह पुत्र बहादुर चंद निवासी पिंड मुहेमा के रूप में हुई है / फ़िलहाल पुलिस ने अभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Jalandhar Rural Police arrests smurposts and heroin smugglers






































